#Bombs:Tricity times morning news bulletin 21 April 2026
Trump Warns 'Bombs Will Go Off' If No Deal, Iran Says Ready With 'New Cards'


Tricity times morning news bulletin 21 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 21 अप्रैल, 2026 मंगलवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है सूरदास जयंती
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking : एशिया के वन्यजीव इतिहास में एक ऐसी घटना होने जा रही है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग की सांसें थाम दी हैं।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क की सीमाएं लांघकर चंबल नदी पार करने वाला जांबाज चीता KP-2 अब राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के उस इलाके में दाखिल हो गया है, जहां चीतों के सबसे बड़े दुश्मन ‘बाघों’ की मौजूदगी है।
जानकारी अनुसार, चीता KP-2 रणथंभौर के जोन नंबर-9 (ROPT रेंज) में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र बाघिन T-127 का इलाका है। इसके साथ ही यहां बाघ T-108 का भी मूवमेंट रहता है। यहां कई तेंदुओं का भी मूवमेंट रहा है। वन विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि यहां कभी भी कूनो के चीते का बाघिन से सामना हो सकता है
Tricity times news
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते प्रधानमंत्री का यह दौरा रद्द हो गया है
*2* सात साल बाद जर्मनी के दौरे पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह… आपसी साझेदारी को मिलेगी नई धार, स्टील्थ पनडुब्बी डील पर लग सकती है मुहर
*3* नेशनल हेराल्ड केस, दिल्ली HC में सुनवाई टली, 25 मई को अगली तारीख; सोनिया-राहुल पर ट्रायल कोर्ट के आदेश को ED ने चुनौती दी है
*4* भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीनों में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 11,294 ट्रिप्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं
*5* बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान
*6* RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं, अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक
*7* आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का दावा- प. एशिया संकट का भारत पर असर, घरेलू तेल और गैस बढ़ाया गया उत्पादन
*8* बंगाल में खड़गे बोले- मोदी झूठों के सरदार, उनके खाने और दिखाने के दांत अलग; असम मुख्यमंत्री हिमंता बोले- बाबरी मस्जिद बनाने वालों, बंगाल तुम्हारे बाप का नहीं
*9* चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी
*10* हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; VIDEO में पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए
*11* मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग
*12* कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का, देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; बिहार के बक्सर में स्टूडेंट बेहोश
*13* ईरान युद्ध से आर्थिक दबाव में एशिया के कई देश, तेल-गैस सप्लाई रुकी, फैक्ट्रियां ठप; एक्सपर्ट बोले- ये आर्थिक संकट सुनामी जैसा
*14* पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन, स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे
*15* ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा
*16* एपल को मिला नया सीईओ: टिम कुक पद से देंगे इस्तीफा, कंपनी के हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
*17* आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात




New Nanda Jewellers Palampur



