#Meloni:Tricity times morning news bulletin 20 May 2026
PM Modi meets Italian PM Meloni, visits Colosseum


Tricity times morning news bulletin 20 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 20 मई, 2026 बुधवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है वरद चतुर्थी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों संग साझेदारी को बताया ‘नेचुरल पार्टनरशिप’, टेक्नोलॉजी और सस्टेनिबिलिटी पर फोकस
*2* पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे, आज पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, ट्रेड और इन्वेस्टेंट डील पर फोकस
*3* रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे; पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था
*4* रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे, BRICS समिट में हिस्सा लेंगे, 10 महीने में दूसरा दौरा; मोदी भी इस साल रूस जाएंगे
*5* CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार, लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं
*6* ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद
*7* मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन; करीब 18 फीसदी अवैध झोपड़ियां ध्वस्त, आज भी चलेगा बुलडोजर
*8* खुद को भगवान बताने वाले अशोक खरात को ED ने किया अरेस्ट, 70 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
*9* बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा, फालता में परसों वोटिंग; भाजपा सिंबल पर टेप चिपका मिलने पर चुनाव रद्द हुआ था
*10* बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ, अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म
*11* CM विजय ने पूर्व LTTE चीफ प्रभाकरन को श्रद्धांजलि दी, भाजपा बोली- राहुल गांधी को इससे दिक्कत नहीं, क्योंकि कांग्रेस सत्ता में जगह मिली
*12* नीट मामला- लातूर का कोचिंग डायरेक्टर पहले पार्ट-टाइम टीचर था, आज ₹1500 करोड़ की संपत्ति; CBI को शक- पिछले साल भी कोचिंग तक पहुंचा था पेपर
*13* ट्रम्प बोले-एक घंटे में ईरान पर हमला करने वाला था, खाड़ी देशों के कहने पर रोका, ईरान समझौते की भीख मांग रहा
*14* मानसून अगले हफ्ते केरलम पहुंचेगा, रफ्तार कम रहेगी, पूरे देश को देरी से कवर करेगा; MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट
*15* दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं, रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर
*16* वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, 7 विकेट से जीती राजस्थान… प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार




