HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#DogBite Menace:Tricity times morning news bulletin 19 May 2026

Dog Bite Menace Rising' : Supreme Court Refuses To Modify Directions To Remove Stray Dogs From Public Places

Tct

Tricity times morning news bulletin 19 May 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 19 मई, 2026 मंगलवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी

इस बार खाड़ी देशों की अपील पर रुके’: ट्रंप ने टाला आज से होने वाला ईरान पर हमला, कहा- समझौता करो वरना हमले के लिए तैयार रहो

*1* नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया, उनका ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मोदी बोले- यूरोप भारत में $100 अरब निवेश करेगा

*2* नॉर्वे: ‘सैन्य संघर्ष से हल नहीं किया जा सकता कोई मुद्दा’, पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी

*3* प्रधानमंत्री ने कहा, मैं पिछले वर्ष नॉर्वे की यात्रा करने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में नॉर्वे ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का मजबूती से साथ दिया, जो सच्ची मित्रता को दर्शाता है। दोनों लोकतंत्रों के बीच स्थायी संबंधों को दोहराते हुए उन्होंने आगे कहा, आज, जब मैं नॉर्वे का दौरा कर रहा हूं, मैं उस एकजुटता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

*4* भारत की पहली बुलेट ट्रेन की PHOTO: रेल मंत्रालय ने गेट पर लगाई; इस साल गुजरात में सूरत-बिलिमोरा के बीच चलने की उम्मीद

*5* रेल मंत्रालय में लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर असली नहीं, रेलवे बोला- यह सिर्फ प्रतीकात्मक फोटो, विवाद हुआ तो हटाएंगे

*6* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत ही तीखा और सीधा हमला बोला है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्थानीय पत्रकार के सवालों का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। राहुल गांधी ने इस घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया एक डरे और घबराए हुए प्रधानमंत्री को देख रही है

*7* शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे, महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी; मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद

*8* कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव, 8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, ये आखिरी चेतावनी

*9* योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

*10* आवारा कुत्तों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा, पिछली सुनवाई में कहा था- मौत पर डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार, हर जगह प्रशासन फेल

*11* रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत, सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड

*12* देश के कई बांध सूखे,13 बड़े जलाशयों में पानी आधे से कम; केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

*13* रिपोर्ट के अनुसार गंगा बेसिन का भंडारण भी घटकर 43.34 फीसदी रह गया है। गोदावरी बेसिन में 36.52 प्रतिशत और नर्मदा बेसिन में 34.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कृष्णा बेसिन की स्थिति चिंताजनक है, जहां केवल 19.31 प्रतिशत पानी बचा है। पूर्वोत्तर का बराक बेसिन का स्तर 20 फीसदी से नीचे बना हुआ है

*14* ऋषिकेश, उत्तराखंड | योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।

*15* पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च, बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा

*16* एमपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46°C के पार, बांदा सबसे गर्म, 47.6°C पारा; अगले 6 दिन भीषण गर्मी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

*17* IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया; ईशान का अर्धशतक, कमिंस को 3 विकेट

*18* ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद, रिपब्लिकन पार्टी पर मिड टर्म चुनाव में हार का खतरा

*19* ‘अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर शुरू करेगा ईरान पर हमला’, ट्रंप ने सेना को दिए तैयार रहने के निर्देश

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

Ad
Ad.Rotary Eye Hospital
Ad.
New Nanda Jewellers Palampur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button