Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 03 July 2026

Supreme Court Refuses To Stay Sonam Raghuvanshi's Bail In Honeymoon Murder Case

Tct

Tricity times morning news bulletin 03 July 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है |आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* पीएम मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- विभागीय दीवारें तोड़ें, योजनाओं का असर जमीन पर दिखना चाहिए

*2* पेट्रोकेमिकल्स के इम्पोर्ट पर जीरो कस्टम-ड्यूटी 15 जुलाई तक बढ़ी, सरकार ने 40 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर राहत दी; सप्लाई बनाए रखने के लिए फैसला किया

*3* आज से मनरेगा की जगह VB-G RAM G लागू, 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी, दिहाड़ी ₹299 से बढ़कर ₹327 हुई

*4* जुलाई में 6 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता, पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ; ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर दोगुना जुर्माना

*5* पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बात, मिडिल ईस्ट में शांति और होर्मुज की ‘आजादी’ पर दिया जोर

*6* भारतीय सेना बना रही है स्पेशल ‘बाज बटालियन’, ड्रोन युद्ध और हवाई निगरानी के लिए तैयार

*7* जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची आज से तीन दिन के भारत दौरे पर आएंगी। 2 जुलाई को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता होगी। दोनों देश आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज और दवा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कई समझौतों और आर्थिक सुरक्षा व एआई सहयोग पर संयुक्त घोषणाओं की भी संभावना है।

*8* संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना है और इसके करीब तीन सप्ताह चलने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। सत्र में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनावों के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों की झलक दिख सकती है। टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों की अलग संसदीय समूह की मांग पर भी नजर रहेगी

*9* राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए, 20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की

*10* ‘अयोध्या में जो हुआ बहुत ही शर्मनाक’, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद VHP ने खुद को चंपत राय से किया अलग

*11* राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में टक्कर,7 की मौत, एक्सीडेंट के बाद आग लगी; 5 पैसेंजर्स जिंदा ही जले, 22 लोग घायल

*12* पंजाब में मां ने की 3 बच्चों की हत्या, मोहाली से आकर रोपड़ नहर में फेंके; 4, 7 और 10 साल उम्र, खुद भी सुसाइड करने कूदी

*13* पिछले 6 महीने में सोना 20% और चांदी 43% सस्ती, सेंसेक्स 11% और निफ्टी 8.6% गिरा; ईरान जंग और डॉलर की मजबूती का असर

*14* अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

*15* ईरान बोला- फंसे हुए पैसे लेने दोहा जा रहे, अमेरिका से कोई बातचीत नहीं होगी; कतर-पाकिस्तान के जरिए बात करेंगे ट्रम्प के दामाद

*16* फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ32 मुकाबले में स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। टीम की जीत के नायक किलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। फ्रांस की ओर से तीसरा गोल ब्रैडली बारकोला ने किया। ग्रुप चरण के सभी मुकाबले जीतने के बाद फ्रांस ने नॉकआउट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा

*17* इंग्लैंड और भारत के बीच बुधवार को पांच मैचों टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होना है। इंग्लैंड ने इसके लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर को पहले मैच से आराम दिया गया है।

*18* पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह छा गया है। अरुणाचल प्रदेश व असम  में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे दोनों राज्यों का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button