विदेश

*एक चमचमाता देश जो बदल रहा खंडहर में*

Bksood chief editor tct

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की लगाई गुहार कहा विदेशी ताकतें हमारे देश पर कर रहे हैं जबरन कब्जा।

रूस के साथ चल रही जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने PM मोदी से फोन पर मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर एक लाख घुसपैठियों ने हमला कर दिया है। हमारे घरों और जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। आप इस मुश्किल वक्त में हमारी मदद कीजिए। जेलेंस्की ने दावा किया है कि ब्रिटेन और अमेरिका सहित 28 देश उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

जंग की आंच दूसरे देशों तक पहुंची, जापान के शिप पर मिसाइल से हमला रूस और यूक्रेन की जंग की आंच दूसरे देशों तक पहुंचने लगी है। फ्रांस की नेवी ने रूस के एक कार्गो शिप को कब्जे में लिया है। वहीं, यूक्रेन की समुद्री सीमा में जापान के शिप पर मिसाइल से हमला किया गया। माना जा रहा है कि यह हमला रूसी सेना ने किया। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यह जंग जल्द रुकने वाली नहीं है। दुनिया को लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।

यूक्रेन से स्टूडेंट्स को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू, 219 छात्र मुंबई पहूंचे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। 219 छात्रों को लेकर एअर इंडिया का पहला विमान रात 8 बजे मुंबई पहुंचा। विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। इनके लिए मुंबई के एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया। मुंबई पहुंचे स्टूडेंट्स का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विमान में जाकर स्वागत किया। भारत सरकार का कहना है कि यूक्रेन में बसे हुए भारतीय स्टूडेंट्स और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button