Himachalताजा खबरें

*बाल विकास परियोजना सुलह स्थित भेडू महादेव के वृत्त खैरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।*

नवल शर्मा

Nk sharma tct

बाल विकास परियोजना सुलह स्थित भेडू महादेव के वृत्त खैरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री विजय शर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा ठाकुर सदस्य महिला कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश उपस्थित रही l इन्होंने महिलाओं को। उनके अधिकारों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया। वह मौके पर बीएमओ भवारना डॉक्टर दिलावर देओल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। खैरा ब्लूही की प्रधान सुनीता धीमान भी उपस्थित थी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा समाज की कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा व नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने वहां उपस्थित जनसमूह को विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में भी जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button