मीनाक्षी सूद सीनियर रिपोर्टर

चंडीगढ़ के मेयर पद का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा को इस चुनाव में 14 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को 13 वोट मिले। आप का एक वोट खारिज कर दिया गया। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। भाजपा की जीत से नाराज आप पार्षद धरने पर बैठ गए हैं।
दोबारा नहीं होगी मतों की गिनती
मेयर पद के लिए दोबारा मतों की गिनती करने से इनकार कर दिया गया है। अब सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप पार्षद इस रवैये से काफी नाराज है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता विजिटर्स गैलरी में हैं। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी भी सदन के अंदर हैं।