HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*विपिन सिंह परमार बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह*

 

Tct

विपिन सिंह परमार बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Tct ,bksood, chief editor

ट्राई सिटी टाइम्स, पालमपुर।
सुलाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

भाजपा हिमाचल प्रदेश युवा क्लब एवं भाजपा सुलाह मंडल ने परमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनकी निष्ठा, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

परमार इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनकल्याण की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें जाता है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

ट्राइसिटी टाइम्स के लिए नवल किशोर शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button