Uncategorized

*Editorial कांग्रेस_नेता_राहुल_गांधी_भारत_जोड़ो_यात्रा_और_हिमाचल_विधान_सभा_के_परिणाम_स्वरूप_अति_उत्साह_मे लेखक महेंद्र नाथ सोफत पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार*

1 Tct
Mohinder Nath Sofat Ex.Minister HP Govt.

03 जनवरी 2023– (#कांग्रेस_नेता_राहुल_गांधी_भारत_जोड़ो_यात्रा_और_हिमाचल_विधान_सभा_के_परिणाम_स्वरूप_अति_उत्साह_मे)–

राहुल गांधी के नेतृत्व मे चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने लगभग 102 दिन पुरे कर लिए है। भाजपा के आलोचक इसे सफलतम यात्रा मान रहे है। भाजपा आलोचक और राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल मे कांग्रेस की जीत के चलते अति उत्साह और अति विश्वास मे दिखाई दे रहे है। अग्रेंजी दैनिक मे छपी स्टेटमेंट के अनुसार राहुल गांधी को भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त अडंर करंट नजर आ रहा है। इसकी विवेचना करनी होगी कि जो राहुल गांधी कह रहे है वह सच है या उनका यह दृष्टि दोष मात्र है। मै राहुल गांधी के भारत यात्रा जोड़ो यात्रा की इस बात को लेकर प्रसंशा करता हूँ कि राजनेताओं को अपनी बात कहने के लिए और आमजन की बात सुनने के लिए लोगो मे जाना ही चाहिए।

यह राजनैतिक अभियान है और लोग इसमे दिलचस्पी दिखा रहे है और राजनैतिक विश्लेषक भी इसे अच्छा प्रयास बता रहे है, लेकिन यदि राहुल गांधी केवल इस यात्रा मे लोगो की भागीदारी या हिमाचल के परिणामों को देखकर कर भाजपा सरकार के खिलाफ अडंर करंट देख रहे है तो यह उनका दृष्टि दोष ही लगता है। यह सही है कि हिमाचल मे कांग्रेस ने इन चुनावों मे जीत हासिल की है और भाजपा रिपीट नहीं कर सकी, लेकिन इन चुनावों के साथ ही गुजरात जैसे बड़े प्रदेश मे भी चुनाव हुए थे जहां भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। उससे पहले उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्यों मे भाजपा ने अपने मिशन रिपीट को कामयाब करवाया है।

आज भी राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के आम चुनाव मे भाजपा का कोई साफ विकल्प नहीं है। अगर विपक्ष भाजपा को चुनौती देना चाहता है तो विपक्ष को वैकल्पिक गठबंधन और वैकल्पिक विजन मतदाताओं के सामने पेश करना होगा। राहुल का यह कहना सही है कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और इसकी हर जगह मौजूदगी है, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस बहुत कमजोर हो चुकी है। देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस का वोट शेयर केवल 2.5 प्रतिशत था, इसलिए कांग्रेस वैकल्पिक गठबंधन का नेतृत्व तो कर सकती है लेकिन फिलहाल स्वयं विकल्प नहीं बन सकती है।

#आज_इतना_ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button