Tuesday, September 26, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया गया... शुभारंभ करने...

*विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया गया… शुभारंभ करने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पहुंचे… एम आर आई मशीन का पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया गया… शुभारंभ करने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पहुंचे… एम आर आई मशीन का पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर शांता कुमार ने विवेकानंद हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

उन्होंने कहा कि विवेकानंद अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। साथ ही एमआरआई जांच की सुविधा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।एमआरआई मशीन का शुभारंभ होने से जरूरतमंदों को अब विवेकानंद अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी।  शांता कुमार ने कहा कि बहुत जल्द विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉक्टरों रेजिडेंस तैयार कर दिए जाएंगे ताकि डॉक्टरों को यहां रहने की सुविधा मिल सके….

विवेकानंद अस्पताल मैं एमआरआई मशीन को स्पॉन्सर कराने पर अस्पताल के डायरेक्टर विमल राय दुबे ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के जीएम देव कुमार, जीएम एचआर विनोद व विनुल कॉल आभार व्यक्त किया आने वाले समय में भी इनका सहयोग हमें इसी तरह से मिलता रहे।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ विमल राय  दुबे ने क कहा की आर आई मशीन एक विशेष चिकित्सा जांच उपकरण है, जिससे अनेकों बीमारियों की त्वरित जांच कर उसके निदान में सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाकी निजी अस्पतालों से हम एमआरआई का मूल्य 30 प्रतिशत काम रखेंगे 

 

एमआरआई के लिए अब तक क्षेत्र के मरीजों को बाहर रेफर किया जाता था, लेकिन अब विवेकानंद अस्पताल में ही एमआरआई जांच होगी, इससे लोगों के समय की बचत होगी साथ ही जांच होने से बीमारियों के वास्तविक कारण का समय पर पता चल पाएगा और ईलाज भी सही दिशा में आगे बढ़ेगी।”


इस अवसर पर Dr. Manoj Luthra CEO Jaypee healthcare and trustee VMRT, Dr. Sanjeev Sood trustee VMRT, 

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article