Tuesday, September 26, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*भाजपा पालमपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट द्वारा पालमपुर की शहरी इकाई...

*भाजपा पालमपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट द्वारा पालमपुर की शहरी इकाई का गया विस्तार*

Must read

1 Tct

भाजपा पालमपुर के मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट ने पार्टी की पालमपुर शहरी इकाई का विस्तार किया है जिसमें नरेंद्र दीक्षित संयोजक, डॉक्टर राकेश बाली अध्यक्ष, ललित शर्मा, ललित नागपाल, आरके शर्मा, जय किशन, विजय कुमार, राजीव शर्मा, बालक राम, रनजोत सिंह गुलेरिया और चंदन शर्मा को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा को महामंत्री, वीरेंद्र सूद, तरण महेंद्रु, ओमप्रकाश, विजय कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, राकेश अवस्थी, अतुल अवस्थी, अनिल शर्मा और शिवा मट्टू को सचिव, विजय कुमार कोषाध्यक्ष, गगनदीप को मीडिया प्रभारी, गोपाल नाग सोशल मीडिया संयोजक, पंकज महेंद्रू आईटी संयोजक और शांति स्वरूप शर्मा, परविंदर वर्मा, क्रांति चढढ़ा, सतीश शर्मा, सतीश नागपाल, सुदर्शन वासुदेव, यशपाल ग्रोवर, राजकुमार चौधरी, रमेश कुमार प्लाजा, कपिल जसरा, केवल सिंह, केवल कृष्ण, अशोक चोपड़ा और इसके साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ, नगर निगम के रहे पूर्व पार्षद व पूर्व प्रत्याशी और पार्टी में मंडल, जिला व प्रदेश के पदाधिकारी सभी शहरी इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
इस अवसर पर अभिमन्यु भट्ट ने कहा कि पार्टी ने यह महसूस किया है कि पालमपुर में शहरी इकाई का गठन करना आवश्यक है। जिसके फल स्वरुप पार्टी से बरसों से जुड़े अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की सभी दायित्ववान कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को ईमानदारी पूर्वक पूरा करके संगठन के विश्वास पर खराब उतरेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश बाली ने कहा कि उपरोक्त सभी कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी का काम बिना पद के कर रहे थे, अब इन्हें दायित्व से जोड़ा गया है।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article