Thursday, December 7, 2023
Mandi /Chamba /Kangra*संजय सैनी (पालमपुर) को इंटक जिला कांगड़ा का बनाया गया अध्यक्ष*

*संजय सैनी (पालमपुर) को इंटक जिला कांगड़ा का बनाया गया अध्यक्ष*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

हिमाचल प्रदेश इंटक के महासचिव सीता राम सैनी के आकस्मिक निधन के बाद उनके बेटे संजय सैनी (पालमपुर) को इंटक जिला कांगड़ा का अध्यक्ष, करनैल सिंह ( फतेहपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विनोद चौधरी (सुलह) को महासचिव नियुक्त किए जाने पर पालमपुर के प्रधान देव राज, बैजनाथ के प्रधान सुरेश कुमार, कांगड़ा के प्रधान प्रकाश चंद, पंचरुखी के प्रधान धर्म चन्द, नगरोटा बगवां के प्रधान संजीव ठाकुर ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी  मांगों के समर्थन में आशीष बुटेल से मिला प्रतिनिधिमंडल।

हिमाचल प्रदेश इंटक जिला कांगड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में एक प्रितिनिधि मण्डल पालमपुर के विधायक व सी पी एस आशीष बुटेल जी से मिला। उन्होंने इंटक के मनरेगा मजदूरों को आ रही मुशिकलों को ध्यानपूर्वक सुना व कुछ समस्याओं का निपटारा अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर कर मौके पर ही कर दिया। इंटक के प्रतिनिधियों ने मनरेगा के मजदूरों व अन्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को वितीय लाभ सम्बन्धी जो कि 2 साल से बंद पड़े हैं , जिसमें विवाह शादियों का क्लेम , बच्चों की छात्रवृत्ति व अन्य लाभ उन्हें जल्द दिलवाने की मांग भी की।
पिछली सरकार द्वारा जो भी वित्तीय लाभ मजदूरों को दिए जाते थे। उनमें से कई लाभों को बंद कर दिया था उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग भी जीपीएस महोदय से की गई।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिला इंटक के महासचिव विनोद चौधरी, पालमपुर इंटक के प्रधान देवराज, बैजनाथ इंटक के प्रधान सुरेश कुमार, कांगड़ा के प्रधान प्रकाश चंद, नगरोटा बगवां के प्रधान संजीव ठाकुर, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, वाली राम, शिखा, मीनू, रजनी, रीता देवी शामिल थी।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article