HimachalMandi /Chamba /Kangraताजा खबरें

*भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के सहायक जगो राम आज 35 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त*

 

1 Tct

भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के सहायक जगो राम आज 35 वर्ष की सेवा उपरांत  हुये सेवानिवृत्त

Tct chief editor

भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के सहायक जगो राम आज 35 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पालमपुर शाखा में आयोजित एक समारोह में शाखा के चीफ मैनेजर पीके चौहान ने उन्हें एक कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए भावभीनी विदाई दी। जगो राम ने 24 अक्टूबर 1989 को भारतीय जीवन बीमा निगम में शिमला में जॉइन किया और उसके बाद मंडी कुल्लू तथा पालमपुर शाखाओ में कार्यरत रहे। वर्तमान में पालमपुर शाखा में सहायक के पद पर कार्यरत जगो राम मूल रूप से पालमपुर उपमंडल के सरणू कामलेहर गांव के निवासी है। वह आल इंडिया इन्शुरन्स एम्प्लोयी एसोसिएशन के भी सक्रिय कार्यकर्ता रहे है और कर्मचारियों के हितों में हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। उनकी सेवानिवृत्ती पर चीफ मैनेजर पीके चौहान, मैनेजर प्रशासन बरिंदर जरेट, प्रशासनिक अधिकारी सुरिंदर मेहरा,महेंद्र कुमार,युगल किशोर,रमेश भाटिया,सहायक शाखा प्रबन्धक पवन कौशल व राजकुमार,विकास अधिकारी संजीव गोयल,एसके अरोड़ा, मनोज कुँवर,संजीव दरोच, प्रतीक बस्सी,कर्मचारी यूनियन शिमला डिवीज़न के प्रधान सुभाष भट्ट,पालमपुर शाखा से प्रधान देसराज व सचिव बलबीर राणा,पूर्व सचिव राकेश चंद व अन्य अधिकारियों व कर्मचारीयो,सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारीगण तथा अभिकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाये दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button