Himachalताजा खबरें

*Tricity times evening news bulletin 20 March 2022 ट्राई सिटी टाइम्स संध्या समाचार 20 मार्च 2022*

Tricity times evening news bulletin
20 March 2022
ट्राई सिटी टाइम्स संध्या समाचार
20 मार्च 2022

Bksood chief editor tct

1) ब्रेकिंग- शरद यादव आज अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल करेंगे, आरजेडी से शरद यादव भेजे जा सकते हैं राज्य सभा, तेजस्वी यादव से पिछले दिनों मुलाकात में हुई थी चर्चा।

2) साउथ कोरिया में 3 दिन में 14 लाख केस, चीन में 14 महीने बाद मौत, भारत में भी चौथी लहर की आशंका

3) *आम आदमी पार्टी की सरकार में अरोड़ा समाज के विधायक को मंत्री बनाने की मांग*
पूरे पंजाब में अरोड़ा समाज के जीते 11 विधायक।
पहले 10 मंत्रियों में एक भी अरोड़ा शामिल नहीं किया।
अबोहर में अरोडवंश समाज की बैठक में उठा मामला।
अभी तक किसी भी पार्टी ने नहीं दिया प्रतिनिधित्व.

4) आरम्भ होने वाला है IPL पर विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा Visa, CSK की बढ़ी मुश्किलें !

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वीजा समस्या के कारण केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को खेले जाने वाला पहला मैच मिस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोइन अली को विजा ट्रेवल डाक्यूमेंट्स क्लियर ना होने की वजह से अभी तक नहीं मिला है। मोइन ने 28 फरवरी को ही अपने वीजा के लिए आवेदन दे दिया था।
आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होना है। कहा जा रहा है सोमवार तक मोइन को वीजा मिल जाएगा और वह जितना जल्दी हो सके भारत आएंगे। मगर यहां आकर उनको क्वारंटीन करना होगा जिस वजह से वह पहला मुकाबला मिस कर सकते हैं। मोइन अली ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग द्वारा अपने यात्रा दस्तावेजों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएसके के सीईओ काशी विश्वान ने कहा कि उन्होंने 28 फरवरी को अपने वीजा के लिए आवेदन किया था। आवेदन जमा किए 20 दिन से अधिक समय हो गया है। वह लगातार भारत की यात्रा करते रहे हैं मगर फिर भी उन्हें यात्रा के कागजात नहीं मिले हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने (मोइन अली) हमसे कहा है कि वह कागजात मिलने के बाद अगली फ्लाइट लेंगे।
मोइन अली चेन्नेई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक है। सीएसके ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मोइन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में शामिल थे।

5) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे के खिलाफ लगा ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है !
वैभव गहलोत समेत 14 लोगों पर FIR दर्ज

6) महम हल्के से चुनाव लड़ चुके महंत सतीश दास आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से मिले

7) महंत सतीश दास की आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा

8) भारत में अगले दो वर्षों में 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा जापान

9) पाकिस्तान: सियालकोट में आर्मी के आयुध भंडार में आग, आसपास हो रहे हैं धमाके ! सारा सियालकोट इन धमाकों से दहल उठा है और सब तरफ अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है.! गम्भीर आर्थिक स्थिति से जूझते पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा नुकसान है !

Nk sharma tct reporter

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button