Breaking newsHimachalMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*भाजपा ने विनय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया, पालमपुर में खुशी की लहर*

 

Tct

भाजपा ने विनय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया, पालमपुर में खुशी की लहर

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर से ट्राई सिटी टाइम्स की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी ने पालमपुर के विनय शर्मा को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है और इसे पार्टी द्वारा उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य और प्रतिबद्धता की बड़ी स्वीकृति माना जा रहा है।

भाजपा संगठन ने भरोसा जताया है कि विनय शर्मा अपने अनुभव, विचारशीलता और सक्रिय भूमिका के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।

पालमपुर के भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि विनय शर्मा ने संगठन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है और उनकी निष्ठा व मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि शर्मा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश स्तर पर पालमपुर का नाम रोशन करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पालमपुर से भाजपा को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है।

रिपोर्ट नवल किशोर शर्मा

Ad.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button