#Modi:Tricity times morning news bulletin 18 April 2026
Modi Govt. In India fails to pass bill to boost women’s representation after delimitation row


Tricity times morning news bulletin 18 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 अप्रैल, 2026 शनिवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है चंद्र दर्शन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
tricity breaking
धर्म परिवर्तन का खौफनाक और नंगा नाच… tricity times महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आए वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है. 350 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने और 100 से अधिक लड़कियों के शोषण का दावा किया जा रहा है!
आरोपी पर लड़कियों को फंसाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है !
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान को अरेस्ट कर लिया है !
Tricity times news
1) दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; IMD ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने तेजी से करवट ली।
शाम 6 बजे के बाद तेज आंधी से पहले कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं।
2) राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज लखनऊ में एफआईआर होगी!दोहरी नागरिकता के केस में हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है!
3) कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने से यह एक ऐसी संस्था बन जाएगी जो ठीक से काम नहीं कर पाएगी!लोकसभा का आकार तो बढ़ाया जा रहा है, लेकिन राज्यसभा का आकार बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है!
4) बड़बोलेपन का खामियाजा… कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है!
कोर्ट ने खेड़ा की ट्रांजिट जमानत बढ़ाने की मांग ठुकरा दिया है !
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि असम की अदालत में याचिका दायर किया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए पिछले आदेश और तेलंगाना हाई कोर्ट की टिप्पणी से प्रभावित नहीं होगा!
5) ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर भारी विपक्षी एकजुटता, स्टालिन बोले- तमिलनाडु ने हराया दिल्ली का अहंकार
6) अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को मिली तगड़ी ओपनिंग, बड़े धमाके के लिए तैयार
7) अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समझौते पर दोबारा यू टर्न… ‘डील करो, नहीं तो फिर करेंगे बमबारी’, ईरान पर आर-पार के मूड में ट्रंप, दिया फाइनल अल्टीमेटम
8) ‘ये लोकतंत्र की बड़ी जीत’, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी
9) ‘देश की महिलाएं देख रहीं कि उनकी राह का रोड़ा कौन’, अमित शाह का विपक्ष पर वार
10) कोयंबटूर में सड़क हादसा, खाई में टूरिस्ट वैन गिरने से 9 की मौत



New Nanda Jewellers Palampur




