#Washington:Tricity times morning news bulletin 30 April 2026
Washington: US President Donald Trump has said Russian President Vladimir Putin has offered to help him with Iran's "enrichment" during a phone call between the two leaders, presumably in reference to the proposed removal of the enriched uranium from the Islamic Republic. The US leader, however, claims he declined the help and responded that he'd rather his Russian counterpart end the war on Ukraine.


Tricity times morning news bulletin 30 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 30 अप्रैल, 2026 गुरुवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है नृसिंह जयंती
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking… जो देश में कभी नहीं हुआ वो बंगाल में हुआ, टूटे बंपर वोटिंग के सारे रिकॉर्ड,पश्चिम बंगाल में 4 एग्जिट पोल बना रहे BJP सरकार, 2 में ‘दीदी’ दमदार
बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरल में 10 साल बाद कांग्रेस गठबंधन सरकार का अनुमान
दक्षिण में केरल में कांग्रेस का ‘सुपर शो’! एक और राज्य में सत्ता मिलने का अनुमान; BJP का बुरा हाल
पेट्रोल-डीजल के नहीं बढ़े हैं दाम, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा आदेश फर्जी
ट्रम्प की राइफल के साथ फोटो, ईरान को धमकी दी, बोले- जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा नरमी नहीं बरतेंगे; अमेरिका के खिलाफ UN पहुंचा ईरान
*1* 15 साल बाद ढह जाएगा ‘दीदी’ का किला, कहां हुई चूक? Exit Polls में खेला करती नजर आ रही भाजपा
*2* बंगाल में BJP की सरकार बनती क्यों दिख रही, मछली का भोज, शाह की नई स्ट्रैटजी और SIR; BJP के 5 बड़े दांव
*3* सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी, उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल; बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के कई मामले सामने आए
*4* बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग, नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
*5* पहले 3, फिर 77; इस बार बंगाल में कितनी सीटों तक पहुंचेगी BJP, क्या गढ़ बचा पाएंगी ममता
*6* चुनाव बाद भी CAPF की 700 कंपनियां बंगाल में ही रहेंगी, असम में BJP की क्लीन स्वीप, केरलम में बदल रही सरकार, बंगाल के एग्जिट पोल में ‘बड़ा खेला’ होव
*7* विजय ने तो कमाल कर दिया! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी; एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल में बताया मिल सकती हैं 120 सीटें
*8* न्यूज18 सर्वे: असम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस की हार, BJP को बहुमत के आसार;हिमंत सरमा सबसे पॉपुलर
*9* पुडुचेरी में फिर खिल सकता है कमल, एग्जिट पोल्स में NDA को 18+ सीटें, बहुमत के जादुई आंकड़े के पार
*10* इंडोनेशिया के बाली में एअर इंडिया के एक 40 वर्षीय पायलट की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। मंगलवार को दिल्ली से उड़ान भरकर बाली पहुंचे पायलट अपनी ड्यूटी के बाद होटल में आराम कर रहे थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एअर इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है
*11* एयरलाइंस सेक्टर के लिए वित्त वर्ष 2025-26 अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस दौरान एयर इंडिया से जुड़ी घटनाओं, इंडिगो एयरलाइन की संचालन संबंधी दिक्कतें और विमान हादसों ने पूरे सेक्टर पर असर डाला है। वहीं, महंगे हवाई ईंधन ने भी इंडस्ट्री की रफ्तार को धीमा कर दिया। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी सीमित ही रह गई
*12* कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन आज से, जून के पहले-दूसरे हफ्ते में शुरू होगी; 60 साल बाद दुर्लभ संयोग
*13* आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री वैष्णव, 2 मई से शुरू होंगी नियमित सेवाएं
*14* एनएसओ की स्वास्थ्य रिपोर्ट में हृदय रोग देश में बड़ी चिंता बनकर उभरी हैं। युवाओं में भी दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।, 15 से 29 साल के 3.4% मरीज हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती; मधुमेह, उच्च रक्तचाप भी बड़ा खतरा
*15* दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर
*16* बंगलूरू में बारिश का कहर: अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का एलान, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
*17* MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर
*18* मेगा अल नीनो की आहट: भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक मौसम पैटर्न बदलने की आशंका; गर्मी, सूखा व अतिवृष्टि का खतरा
*19* प्रशांत महासागर में तापमान बढ़ने से मेगा अल नीनो की आशंका बढ़ी है। इसका असर भारत के मानसून, एशिया की बारिश, ऑस्ट्रेलिया के सूखे और वैश्विक तापमान पर पड़ सकता है। इससे कमजोर मानसून, लंबी लू और कृषि संकट जैसी चुनौतियां बढ़ने की संभावना जताई गई है
*20* बजाज फाइनेंस का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा, शेयरहोल्डर्स के लिए 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान
*21* IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा, हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े
Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता



