HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

कृषि विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन ने प्रशासनिक भवन के बाहर जनरल हाउस आयोजित कर जनरल सेक्रेटरी के बजौरा (कुल्लू) तबादले का विरोध किया।

❝ 1978 से अब तक किसी निर्वाचित यूनियन पदाधिकारी का कैंपस से बाहर तबादला नहीं हुआ ❞

Tct

यदि स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लिया गया तो 8 जून 2026 से प्रतिदिन भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी, जो आदेश वापसी तक जारी रहेगी।

B k sood chief editor tct

आज दिनांक 06/06/2026 को ऐग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी के गैर शिक्षक एम्पलाइज यूनियन के मेंबर्स ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सामने भोजन अवकाश के समय जनरल हाउस आयोजित किया। यूनियन की तरफ से ऑथोरिटी को 04/06/26 को लिखित मैं लेटर दिया था। जिस मैं ऑथोरिटी से रिक्वेस्ट की गई थी कि यूनियन के जनरल सेक्रेटरी की जो ट्रांसफर कैंपस से बजौरा (कुल्लू) कर दी है, उसे कैंसिल करने की कृपा करें, पर आज दिन तक अभी तक इस बारे कोई भी जानकारी नहीं मिली। आज के जनरल हाउस मैं डॉ जी डी शर्मा जी, सीनेट मेंबर श्री जगर नाथ जी, यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट श्री संजीव परमार जी एंड प्रेजिडेंट श्री राजीव शर्मा ने अपने अपने विचार रखे। जिस मैं एक बार फिर से ऑथोरिटी से रिक्वेस्ट की है कि यूनियन के जनरल सेक्रेटरी के ट्रांसफर ऑर्डर जल्द से जल्द कैंसिल किए जाएं अन्यथा गेट मीटिंग 08/06/26 से हर दिन भोजन अवकाश के समय जारी रहेगी जब तक यूनिवर्सिटी ऑथॉरिटी ऑर्डर वापिस नहीं ले लेती है। जैसे की हिमाचल गवर्नमेंट की तरफ से ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ हुआ जो कि अभी अगस्त तक फिर से एक्सटेंड कर दिया है, फिर हमारी यूनिवर्सिटी उन रूल्स को भी नहीं मान रही है। इस से तो यही जाहिर हो रहा है कि यूनिवर्सिटी ऑथोरिटी बदले की भावना से काम कर रही है। अगर समय रहते हमारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी के ऑडर वापिस नहीं हुए तो यूनियन कोर्ट जाने के लिए भी तैयार है जी। 1978 से आज तक यूनिवर्सिटी के इतिहास मैं यूनियन के किसी भी मेंबर के ट्रांसफर कैंपस से बाहर नहीं हुई क्यूंकि यूनियन के मेंबर्स यूनिवर्सिटी के एम्पलाइज के द्वारा चुने हुऐ होते हैं। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी का ही सारा काम होता है सभी से कॉरेस्पॉन्डेंस एंड सभी एम्पलाइज की बात को सुनना एंड आगे लिखित मैं ऑथोरिटी तक पहुंचाना तथा सभी प्रकार के आयोजन करवाना। जैसे कि अभी तीन महीने ही हुए हैं बजौरा (कुल्लू) से कैंपस मैं मेंबर की ट्रांसफर हुऐ, इस से क्लियर साबित हो रहा है कि रिटायरमेन्ट वाले दिन या फिर एक दिन पहले एक्टिंग वाइस चांसलर इन ऑर्डर को अप्रूव कर गए एंड रजिस्ट्रार मैडम ने उन ऑर्डर को 01/06/26 को नोटिफाई भी कर दिया , जब के पूरे हिमाचल मैं सरकार के तरफ से कंप्लीट बैन लगा हुआ है, जिस से पता चलता है कि हमारी ऑथोरिटी कहां तक गिर सकती है।
यूनियन के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने सभी मेंबर्स का धन्यवाद किया।
राजीव शर्मा
अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button