#Drugsample fails Tricity times morning News bulletin 25 February 2026
As many as 71 samples of drugs manufactured in Himachal Pradesh were found to be of ‘not standard quality' in the latest drug alert issued by the Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO).


Tricity times morning News bulletin 25 February 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है
फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन | आज है रोहिणी व्रत
संकलन: नवल किशोर शर्मा
*1* सेवातीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, PMO 10 दिन पहले ही साउथ ब्लॉक से यहां शिफ्ट हुआ
*2* भारत-यूएस डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, सभा स्थल में घुस रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; राहुल-खड़गे थोड़ी देर में पहुंचेंगे
*3* अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला: बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रही कांग्रेस, देश से माफी मांगें
*4* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 27 फरवरी तक देश के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी। यह राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान हैं। इस दौरान वो स्वास्थ्य, आध्यात्मिक और सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
*5* 4 दिन की पुलिस हिरासत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड
*6* उदय भानु की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, राहुल बोले-अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है; पवन खेड़ा ने भी बोला PM मोदी पर हमला
*7* स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई
*8* मेट्रो शहरों में 3 साल में 3 गुना बढ़े तलाक, 58% केस में महिलाएं पहल कर रहीं, आर्थिक आजादी असंतुष्ट वैवाहिक रिश्ता खत्म करने में सक्षम बना रही
*9* स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद HC में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
*10* पायलट ही था आत्मघाती हमलावर? अजित पवार की मौत को लेकर एनसीपी MLC का नया दावा
*11* ‘युवाओं के भागकर लव मैरिज से भारतीय संस्कृति को नुकसान’, BJP विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा
*12* भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा, रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी, एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी
*13* राजस्थान में दिन का तापमान 35°C पहुंचा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि; उत्तराखंड में बर्फबारी, आज भी अलर्ट
*14* चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो, सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ
*15* सेंसेक्स 1300 अंक गिरकर 82,000 पर आया, निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट, 25,350 पर ट्रेड कर रहा; आईटी शेयरों में बिकवाली
*16* अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया, जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहत




