HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#ceasefire firebreaking news : Tricity times morning news bulletin 23 April 2026

Trump says 'good news' on US-Iran talks soon; Tehran says no decision yet Fresh US-Iran talks may restart within days, Donald Trump says, as the ceasefire continues. Tehran hasn't confirmed its participation in any upcoming talks.

Tct

Tricity times morning news bulletin 23 April 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
23 अप्रैल, 2026 गुरुवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है गंगा सप्तमी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* विश्व पृथ्वी दिवस: ‘नई पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना हमारी प्रतिज्ञा है’, पीएम मोदी ने दिया दुनिया को संदेश

*2* प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में मानवता का कल्याण निहित है। इसकी रक्षा करना हम सबका केवल दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प भी है।

*3* पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया; कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

*4* पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: राहुल बोले- दोषियों को माफ नहीं करेगा भारत, शहीदों के परिवार का दुख देश का दुख

*5* भविष्य में भारत निभाएगा भूमिका’: ईरान जंग में मध्यस्थता के सवाल पर बोले राजनाथ, कहा- PM का दृष्टिकोण संतुलित

*6* जर्मनी के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया संकट पर भारत का रुख साफ किया। बर्लिन में उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा संतुलित और समझदारी भरी कूटनीति अपनाई है। उन्होंने संकेत दिया कि सही समय आने पर भारत शांति स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

*7* खड़गे के आतंकी वाले बयान पर भाजपा चुनाव आयोग पहुंची, एक्शन की मांग; कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को आतंकी कहा था

*8* पहलगाम आतंकी हमले का एक साल, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई, एकजुटता मार्च निकाला गया; मोदी ने कहा- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा

*9* केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में जाम में फंसे, शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

*10* तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की जांच और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

*11* दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का मर्डर, यौन उत्पीड़न की भी आशंका; घर के नौकर पर शक, डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला था

*12* 181 दिन बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, DGCA ने हेली सेवा रोकी

*13* सिर-पेटदर्द, BP-शुगर की 141 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस, स्टॉक वापस मंगाने के आदेश, इनमें 46 दवाएं हिमाचल में बनीं

*14* MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत, दूल्हे के भाई की भी गई जान, एक घंटे फंसे रहे युवकों के शव; बारात से लौटते समय हादसा

*15* सीजफायर बढ़ाने के बाद ट्रम्प बोले- ईरान कंगाल हो रहा, नाकेबंदी से रोज $500 मिलियन नुकसान, ईरानी दूत बोले- नाकेबंदी हटने के बाद ही बातचीत

*16* चीन के हाथों की कठपुतली है पाकिस्तान?: ईरान-US युद्ध विराम में भूमिका पर सवाल, पूर्व अमेरिकी NSA को नीयत पर शक

*17* छत्तीसगढ़ में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहार, दिल्ली के स्कूलों में हर घंटे पानी पीने की घंटी; ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक बेहोश

*18* IPL में आज लखनऊ के सामने राजस्थान, वैभव इस सीजन 20 सिक्स लगा चुके; RR ने LSG के खिलाफ 4 मैच जीते

*19* HCL के शेयर 10% गिरकर एक-साल के निचले स्तर पर, 11 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट; चौथी तिमाही के नतीजों का असर

*20* सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 78,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 24,400 से नीचे आया तथा आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

Ad.Rotary Eye Hospital
Ad.
New Nanda Jewellers Palampur
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button