#Israel-Iran war : Tricity times morning news bulletin 28 April 2026
#Israel-Iran war : Marco Rubio says preventing Iranian nuclear weapon remains 'core issue'


Tricity times morning news bulletin 28 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 28 अप्रैल, 2026 मंगलवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है परशुराम द्वादशी and भौम प्रदोष व्रत… राहु काल का समय 03:10 PM से 05:35 PM तक है ! आज का राहु काल समस्त राशियों के लिए प्रभावी है अतः उसी हिसाब से अपना यात्रा, आवश्यक कार्य, कानूनी कदम आदि को नियोजित करें.!
संकलन : नवल किशोर शर्मा
हिमाचल प्रदेश ब्रेकिंग… जिला शिमला के रोहड़ू जनपद की तहसील जांगला की एक ग्राम पंचायत कुलगाँव में नाटी नृत्य के दौरान एक युवक को हवा में गोलियां चलाना महंगा पड़ गया है ! दारु के नशे से टुन्न पंजाबी स्टाइल में हवा में पिस्तौल लहरा लहरा के फायर करने से एक महिला को गोली लग गई, जिसके चलते ईलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई है ! आरोपित शराबी युवक को ग़िरफ़्तार कर लिया गया है !
Tricity times news
1) हथियारों की दौड़ तेज: भारत का रक्षा बजट 92 अरब डॉलर पार, वर्ल्ड रैकिंग में 5वें नंबर पर पंहुचा देश
2) Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी कुछ शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक
3) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत: अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी
4) AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी: राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी
5) केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म: उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा
6) ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स: कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ
7) मध्य प्रदेश में ब्यूटी पार्लर वाली कर रही थी एक और बच्ची को बेचने की तैयारी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
8) चिलचिलाती गर्मी पर राहत की फुहार: 28 अप्रैल से एक मई तक दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
9) बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, PM मोदी-ममता ने झोंकी पूरी ताकत
10) बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त
11) अब आम नागरिक भी बन सकेंगे ISRO के एस्ट्रानॉट्स: गगनयान मिशन के दूसरे बैच में शामिल हो सकेंगे, 4 साल की होगी ट्रेनिंग
12) सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट: लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले
13) मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत: फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे
14)…15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, यौन उत्पीड़न कैसे: सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन पर कहा- इसमें जोखिम, कोई कभी भी अलग हो सकता है
15) महाराष्ट्र में बाबा बागेश्वर के बयान पर संग्राम, छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, माफी की मांग
16) अमेरिका पहुंचे किंग चार्ल्स: इंग्लैंड-US संबंधों को करेंगे मजबूत, ट्रांस-अटलांटिक तनाव के बीच अहम दौरा
17) सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर
18) इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा
19) रिम्स में ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, ओपीडी पर्चियों की निगरानी शुरू
20) ‘बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा
21) हिन्द प्रशांत में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत महत्वपूर्ण भागीदार : अमेरिका
22) RCB ने दिल्ली को बुरी तरह रौंदा, 13.3 ओवर पहले 9 विकेट से जीता मैच; कोहली ने बनाए 9 हजार रन!




