HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#Rotary:रोटरी क्लब पालमपुर के सेवा प्रकल्प पूरे रोटरी जगत के लिए प्रेरणादायक : रोहित ओबेरॉय

रोटरी क्लब पालमपुर में नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान करके पिनअप किया गया*

Tct

रोटरी क्लब पालमपुर के सेवा प्रकल्प पूरे रोटरी जगत के लिए प्रेरणादायक : रोहित ओबेरॉय

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर, 23 मई। रोटरी जिला 3070 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प पूरे रोटरी जगत के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय हैं। वह रोटरी क्लब पालमपुर के गवर्नर ऑफिशियल विजिट के अवसर पर रोटरी भवन पालमपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील नागपाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय सूद, सचिव राघव शर्मा, उपस्थित रोटेरियन्स एवं गणमान्य अतिथिगण को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विशेष रूप से पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन के मरांडा, परागपुर एवं अन्य केंद्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां अब तक लगभग 31 लाख मरीज उपचार हेतु पहुंच चुके हैं तथा 3 लाख से अधिक सफल नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त यह संस्थान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

रोहित ओबेरॉय ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने सलियाणा स्थित अपना घर होम ऑफ सीनियर सिटीजन, रामानंद गोपाल रोटरी हॉस्टल फॉर नीडी चिल्ड्रन, स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रन होम तथा ठाकुरद्वारा स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल जैसी परियोजनाओं की भी सराहना की।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में गत वर्ष आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन त्रासदी के दौरान रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा चलाए गए राहत एवं बचाव अभियानों की भी विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, प्रभावित परिवारों की सहायता करने तथा मानव सेवा की भावना के साथ कार्य करने का प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा है और यह रोटरी के सेवा मूल्यों को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील नागपाल ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है तथा क्लब “Service Above Self” की भावना को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन जैसी परियोजनाएं पूरे रोटरी जगत के लिए गर्व का विषय हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष अजय सूद एवं सचिव राघव शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत किया तथा क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

✨ *रोटरी क्लब पालमपुर में नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान करके पिनअप किया गया*


जिला रोटरी गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने अपने आधिकारिक दौरे के अवसर पर रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा रोटरी भवन, पालमपुर में आयोजित समारोह में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।
नव-शामिल सदस्यों में मनोज कुमार फेकी, प्रणय नारंग, डॉ. अमित राणा, सत पाल राणा, अनीता सूद, राधा सूद, प्रियंका सूद, गरिमा शर्मा, शकुन सांगराई, ननिता डोगरा, रीना, सुमन शर्मा, लतिका बघला, अर्चित बुटेल तथा शिबानी बुटेल शामिल रहे।

*समाजसेवियों,शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं संस्थाओं का सम्मान*
रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
डॉ. सुधीर सल्होत्रा को चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में “डॉ. शिव कुमार मेमोरियल अवॉर्ड” प्रदान किया गया। डॉ. सौमित्र चक्रवर्ती, परविंदर भाटिया, अजय कुमार एवं देव राज को उत्कृष्ट सेवा एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अनमोल, सोहानी शर्मा, शिवम भारद्वाज एवं सुजल को सम्मान मिला। मेघराज को आवश्यक सेवाओं में योगदान के लिए तथा आशुतोष सूद को रोटरी गतिविधियों में उत्कृष्ट स्वयंसेवी योगदान हेतु सम्मानित किया गया। डॉ. शैलजा वासुदेवा को शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
संस्थागत सम्मान के अंतर्गत रोटरी भवन ट्रस्ट, दी पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन,पालमपुर रोटरी हेल्पज फाउंडेशन,हिलदारी संस्था,नेवल वेटेरन एसोसिएशन तथा रोटरी क्लब फरीदाबाद को भी उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

Ad.Rotary Eye Hospital

 

Ad.
New Nanda Jewellers Palampur
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button