Tricity times morning news bulletin 10 June 2026


Tricity times morning news bulletin 10 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 10 जून, 2026 बुधवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times himachal prdesh breaking… पूर्व विधायक एंव cps नीरज भारती के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करा देना अब हिमाचल प्रदेश सरकार को भारी पड़ता दिख रहा है ! उल्लेखनीय है कि नीरज भारती ने बड़ी होशियारी से विभिन्न प्रैस तथा मीडिया चैनल्स पर अपनी बात तथ्यों के साथ रखते हुए गेंद को वापस मुख्यमंत्री जी के ही पाले में डाल दिया है ! बेबाकी से अपनी बात कहते हुए नीरज भारती ने अपने पिता कैबिनेट मंत्री चन्द्र कुमार से भी ज्वाली के आम जनमानस के मुद्दे सुलझाने की विफलताओं को लेकर तीखे सवाल पूछे हैं ! उनका कहना था कि अपनी विधानसभा के लोगों को क्या मुँह दिखाओगे अगर उनके छोटे छोटे काम ही नहीं कर पाओगे ?
उन्होंने मुख्यमंत्री को एक बार फिर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर आप पार्टी को फायदा नहीं पहुंचा सकते तो कम से कम उसका नुकसान तो मत कीजिए !
मध्यप्रदेश ब्रेकिंग… कॉंग्रेस के लिए बुरी खबर
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला, कांग्रेस नेता पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर
जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल पहुंचे निर्वाचन आयोग के दफ्तर, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर!
Tricity times news
*1* नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एनटीए मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईबी, सीबीआई समेत सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं
*2* जम्मू-कश्मीर में जोजिला टनल में दोनों छोर आपस में जुड़े; 2028 तक आम लोगों के लिए खोले जाने की संभावना
*3* प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा, एसबीआई की 28 राज्यों पर स्टडी, जहां सीसीटीवी ज्यादा, वहां अपराध कम
*4* ममता ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाया, स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले 20 बागी सांसदों ने काकोली को व्हिप चुना था
*5* मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष रणनीति अपनाई है। मंगलवार को कांग्रेस के विधायक भोपाल से विशेष ATR-72 विमान के जरिए बंगलूरू रवाना हुए
*6* जयपुर में पटाखा गोदाम में आग,बच्चे समेत 4 की मौत, जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में था गोदाम
*7* जोधपुर में किराणा व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा चाइनीज मोबाइल, पैंट में आग लगी, पैर-अंगुलियां बुरी तरह जले, दुकान में धुआं भरा
*8* ईरानी बोट्स पर हमले के लिए तैनात अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश, होर्मुज के पास हुआ हादसा; ट्रम्प बोले- दोनों पायलट सुरक्षित
*9* फिच ने भारत की GDP-ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.4% किया, अमेरिका-ईरान जंग के असर से थमेगी रफ्तार; महंगाई बढ़कर 5.3% पहुंचने की आशंका
*10* राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन बोले-₹15.15 लाख करोड़ का घोटाला नहीं, आंकड़े समझने में चूक हुई; LIC ने 5 साल से कंपनी के शेयर नहीं खरीदे
*11* सेंसेक्स 395 अंक चढ़कर 73,919 पर बंद, निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
*12* मानसून ने 13 राज्य कवर किए, कल मुंबई पहुंचेगा, यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
*13* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान ने फिलहाल कुछ समय तक एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने उनके जरिए तनाव कम करने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है !




