#Sonam Wangchuk hunger strike:Tricity times morning news bulletin 18 July 2026
Sonam Wangchuk hunger strike : Police hospitalise Wangchuk; CJP's Dipke begins indefinite hunger strike at Jantar Mantar


Tricity times morning news bulletin 18 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 जुलाई, 2026 शनिवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times HP अपडेट
1) सोलन से कोर्ट की पेशी के बाद कैदी को वापस लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की मारुति सुजुकी बोलेनो गाड़ी नाहन के निकट पैरापीट से टकराई ! पैरापीट पर बैठी दो महिलाओं सास बहु को चपेट में ले लिया ! सास जेरे ईलाज जबकि 28 वर्षीय बहु ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया ! कैदी को जेल में वापस पहुंचाया गया और दोनों पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेकर बनती कार्यवाही शुरू कर दी गई है !
कैदी भागा नहीं… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास मौजूद लोगों को कैदी ने ही चलकर मदद करने और दुर्घटना हो जाने बाबत सूचित किया और हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई ! कुछ लोगों ने गलती से कैदी को ही वाहन चालक समझकर उसके साथ सख्ती शुरू कर दी थी किन्तु कैदी ने उन्हें अपने बारे में स्पष्ट बताते हुए मदद करने और घायल पुलिस कर्मियों कर लिए इलाज आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया !
2) हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चढ़ी आग की भेंट… जिला कांगड़ा के दूरस्थ क्षेत्र सरूट में चलती बस में अचानक आग लग गई ! आनन फानन में यात्री बस में से उतर कर बाहर भागे ! जब तक चालक परिचालक को कुछ समझ में आता आग ने पूरी बस को चपेट में लेना शुरू कर दिया और आधे घण्टे में ही बस धू धू कर जल उठी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई ! आग इतनी तेजी से फैली की कुछ यात्री अपना सामान आदि भी बस में से उतार नहीं पाए! अग्निशमन दस्ते के पहुंचने पर हालांकि आग को बुझा दिया गया किन्तु तब तक गाड़ी टोटल लॉस हो चुकी थी ! अंदेशा जताया जा रहा है कि बस में कोई यात्री अपने सामान में ज्वलनशील वस्तु आदि लेकर बैठा हुआ था जिसके लीकेज से यह आग लगी और इतनी तेजी से फैल गई ! बस हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की बताई जा रही है !
3) शिक्षा विभाग में नहीं चल रहा सब ठीकठाक ! विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी सरकार की कार्यशैली से नाराज ! अधिकांश कर्मचारियों का कहना है कि जिन कार्यो को करने की जरूरत है उन पर सरकार का ध्यान नहीं है और जिन चीज़ों को करने की जरूरत नहीं है उन्हें कर्मचारियों पर जबरन थोपा जा रहा है ! हिमाचल प्रदेश में सरकारी विद्यालयों पर आम जनमानस के समाप्त हो चुके भरोसे के लिए भी विभाग के अधिकांश कर्मचारी मौजूदा प्रदेश सरकार की नीतियों को दोषी ठहरा रहे हैं ! Tricity times के विभिन्न सर्वेक्षणों में यह बात लगभग प्रत्येक कर्मचारी ने स्वीकार की है कि अगर सुखु सरकार इसी तरह से स्कूल कालेज तथा अन्य संस्थान आदि बंद करती रही तो रोजगारोन्मुखी विकास कर पाना असंभव है !
4) हिमाचल प्रदेश में 18 से लेकर 20 जुलाई तक लगातार बरसेंगे मेघ ! मौसम विभाग का येलो अलर्ट ! नदियों नालों खड्डों आदि से दूर रहने की दी सलाह!
Tricity times news
*1* अंतरिक्ष में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, स्काईरूट के विक्रम-1 रॉकेट के साथ आज जाएगा पीएम मोदी का विशेष संदेश
*2* PM मोदी बोले- पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार, केजरीवाल बोले- राम मंदिर चंदा चोरी वालों के सबसे बड़े नेता ईमानदारी का भाषण देकर आए
*3* सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR से नाम कटने पर नागरिकता नहीं जाती, बंगाल सरकार-EC को नोटिस; योजनाओं का लाभ न रोकने वाली याचिका पर मांगा जवाब
*4* संघ के लिए हिंदू कोई धार्मिक पहचान नहीं’: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- RSS को लेकर बनाया गया गलत नैरेटिव
*5* कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आरएसएस के इर्द-गिर्द एक ऐसा नैरेटिव (विमर्श) तैयार कर दिया गया है कि यह संगठन एक ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाना चाहता है। लेकिन लोग यह नहीं जानते कि आरएसएस के लिए ‘हिंदू’ कोई धार्मिक पहचान नहीं है। बल्कि, संघ के लिए ‘हिंदू’ शब्द स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित एक महान सोच और जीवन पद्धति है।
*6* ‘7.5 करोड़ छात्रों पर पड़ा पेपर लीक का असर’, देहरादून में राहुल गांधी बोले- 152 मामलों में एक भी व्यक्ति को नहीं मिली सजा
*7* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परीक्षाओं में पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की समस्या केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।
*8* भाजपा बोली- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुट मिल जाएं, फिर NDA में शामिल हों; केंद्रीय कैबिनेट में दो पद का भी ऑफर
*9* होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, 14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं
*10* महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की अटकलें तेज थीं। अब पार्टी के विधायक अनिल पाटिल ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एनडीए में जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ऐसी चर्चाएं केवल अफवाह हैं
*11* कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमला किया गया। दीपके ने कहा कि सरकार प्रदर्शन को खत्म कराना चाहती है। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20 दिन से जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों तथा सरकार के अनुसार, लंबे समय तक भोजन न लेने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन लगातार घट रहा है। इसी सिलसिले में सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया जाएगा
*12* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
*13* राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद अस्पताल में चिकित्सा लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में एक 24 वर्षीय प्रसूता को गलती से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। महिला की किडनी प्रभावित हो गई और उसे महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा
*14* देश में जल्द चलेंगे प्लास्टिक-नोट, RBI ने जारी किया टेंडर, ₹10 और ₹20 के नोटों से शुरू होगा ट्रायल, 2027 में फुल-स्केल लॉन्च की उम्मीद
*15* BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें खारिज कीं, कहा- लॉर्ड्स ODI के बाद भी खेलते रहेंगे; चर्चा थी 19 जुलाई का मैच आखिरी होगा
*16* रिलायंस का मुनाफा सालाना 22% घटकर ₹20,946 करोड़, पिछली तिमाही से 23% ज्यादा रहा; पहली तिमाही में रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹3.11 लाख करोड़ पहुंचा
*17* अमेरिका का लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक; ईरान ने कतर-कुवैत पर दागीं मिसाइलें
*18* मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा, 10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके



