Tricity times morning news bulletin 22 July 2026
US attacks Iran for 11th consecutive night Explosions reported to have been heard in northwestern Iran’s Tabriz, as well as capital Tehran and southern Iran.


Tricity times morning news bulletin 22 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 जुलाई, 2026 बुधवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* NDA की बैठक में बोले पीएम मोदी- हम छात्रों के साथ हैं; नीट पेपर लीक पर सख्त सजा देने की कही बात
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए
*3* 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
*4* सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने
*5* छात्रों पर क्यों चलाईं लाठियां?’: राहुल समेत विपक्ष के नेता लोकसभा अध्यक्ष से मिले, कहा- सदन में हो चर्चा
*6* राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को उनके भविष्य के बारे में सवाल उठाने पर पीटा गया। उन्होंने सवाल किया कि अगर संसद देश के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो यह किस काम के लिए है? उन्होंने साफ किया कि विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक सुनी जाए।
*7* प्रधानमंत्री आखिर चुप क्यों हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, घायलों से मिलने RML पहुंचे
*8* RML अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, घायलों से मिले, डॉक्टरों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
*9* लोकतंत्र की जननी’ बच्चों पर लाठी नहीं चलाती: INDIA ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
*10* हिरासत घर नहीं है अस्पताल, जबरन भर्ती रखना गलत; सोनम वांगचुक के पीछे एम्स, सफदरजंग के डॉक्टर खड़े हो गए
*11* दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के समर्थन में डॉक्टर एसोसिएशन खुलकर आ गया है, डॉक्टरों ने कहा है कि अस्पताल इलाज की जगह है,इसे हिरासत घर की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
*12* जंतर-मंतर पर बैठे ‘कॉकरोच’, शंभू बॉर्डर पर खड़े किसान; दिल्ली घेरने की तैयारी
*13* किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील, ट्रेड डील का विरोध, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम
*14* सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत, 17 अब भी फंसे; मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर बेहोश
*15* उद्धव की शिवसेना की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी, 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने को दी है चुनौती
*16* अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल, कहा- सुरक्षा को देखते हुए देर से जानकारी दी; अमेरिका का 9 ईरानी शहरों पर हमला
*17* MP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 मौतें; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित
*18* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर




