Uncategorized

#Neet topper of tricity:Tricity times morning news bulletin 08 August 2026

रथ खींचते-खींचते मिली कामयाबी की खबर, हर्षल बने NEET के ट्राइसिटी टॉपर हर्षल की मेहनत ने छुआ आसमान, NEET में 50वीं रैंक से ट्राइसिटी का नाम रोशन 695 अंक के साथ शानदार सफलता, डॉक्टर बनने के सपने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम.

Tct

Tricity times morning news bulletin 08 August 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार

आज 08 अगस्त, 2026 शनिवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है |श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है रोहिणी व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Breaking : सऊदी अरब की धरती पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाथ मिलाकर एक नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते को जन्म दिया है, जिसे ‘मक्का जॉइंट डिफेंस समझौता’ का नाम दिया गया है।

Tricity times news

*1* संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित, लोकसभा से MSME संशोधन बिल पास; मोदी की 45 नए सांसदों के साथ मीटिंग

*2* मोदी ने TMC-उद्धव गुट के बागी सांसदों से मुलाकात की, घर पर 45 सांसदों के साथ मीटिंग, कहा- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं, हम साथ हैं

*3* सुखबीर बादल PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे, पंजाब चुनाव में अकाली+BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे

*4* ‘अमित शाह जवाब देंगे तो आप सुन नहीं पाएंगे, उनसे कांपते हैं आतंकी’, किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जमकर सुनाया

*5* CBI का दावा- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई, NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, छात्रों तक वॉट्सएप-टेलीग्राम से पहुंचा

*6* संसद में 10 से 12 अगस्त के बीच भारी गहमागहमी रहने के आसार हैं। कांग्रेस ने अपने और सहयोगी दलों के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया है। महत्वपूर्ण विधेयकों पर संभावित चर्चा को देखते हुए विपक्ष रणनीति के तहत पूरी ताकत से सरकार को घेरने की तैयारी में है।

*7* कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। उन्होंने भागवत की जेन जी और जेन अल्फा के साथ हुई बातचीत के बाद कहा कि देश के युवाओं को उनसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

*8* अभिजीत दीपके ने कहा बीजेपी वाले एकबार मोहन भागवत जी की सुने। ऐसा क्या है कि बीजेपी ने मोहन भागवत जी को सुनना छोड़ दिया।

*9* 40 साल बाद बोफोर्स केस बंद, सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका खारिज की, घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हारे थे

*10* रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, परीक्षा धांधली के खिलाफ विधानसभा घेरने निकली थीं; CM बोले- हम छात्रों से बातचीत को तैयार

*11* पटना-एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल, 10 गाड़ियां फूंकीं, ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम; 9 थानों की फोर्स मौके पर

*12* डाबर के ‘100% प्योर’ क्लेम वाले प्रोडक्ट्स पर बैन टला, कोर्ट बोली- सेफ्टी पर कोई सवाल नहीं; प्रोडक्ट्स की बिक्री जारी रहेगी

*13* सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 78,499 पर बंद, निफ्टी 65 अंक नीचे 24571 पर आया; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, ऑटो में तेजी

*14* थाईलैंड- 9वीं के छात्र ने 8 लोगों की हत्या की, घर में दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की; बाद में आत्महत्या की

*15* दिल्ली-NCR में तेज बारिश, नोएडा में एंबुलेंस फंसी, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; यूपी के 30 गांवों में बाढ़, उत्तराखंड में बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

नीट: पंचकूला के हर्षल ने हासिल की 50वीं रैंक, बने ट्राइसिटी टॉपर

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में रथ खींचते समय परिवार ने दी सफलता की सूचना

पंचकूला। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से वीरवार देर रात घोषित नीट-यूजी 2026 के परिणाम में पंचकूला के सेक्टर-12 के रहने वाले हर्षल गर्ग ने देशभर में 50वीं रैंक हासिल की है। हर्षल ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। नीट के परिणाम की जानकारी उनके पिता डॉ. वीके गर्ग ने दी। डॉ. वी के गर्ग हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत योजना के तहत सेक्टर-6 में चिकित्सक हैं।

दिलचस्प बात यह रही कि रिजल्ट घोषित होने के समय हर्षल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर रथ खींच रहे थे। देर रात पिता से बातचीत में

 

उन्होंने बताया कि वह यात्रा पूरी कर अगले दिन फ्लाइट से लौटेंगे। हर्षुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया।

हर्षल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने लिटिल फ्लावर स्कूल, सेक्टर-14

से आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की थी। इसके बाद डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया। 12वीं उन्होंने राजपुरा से 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और पिछले दो वर्षों से चंडीगढ़ स्थित एलन इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहे थे।

देशभर में इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी थी, जिनमें 11.21 लाख मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक लेकर संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button