#Delhi building collapse:Tricity times morning news bulletin 07 September 2026
#Delhi building collapse : Death toll rises to six as rescue efforts continue; Delhi govt. orders magisterial probe


Tricity times morning news bulletin 07 September 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 07 सितम्बर, 2026 सोमवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है अजा एकादशी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
1) पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान, भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा: LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं, दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें
2) गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट: ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी
3) डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति का फैसला
4) PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, ‘सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी’
5) पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच: कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे
6) भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी: राहुल के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई; बघेल असम के इंचार्ज बने
7) लखनऊ में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 71.44 लाख की नशीली दवाओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
8) आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद
9) अमेरिका में जारी हुआ ट्रंप के चित्र वाला 1 डॉलर का सिक्का, कुछ ही घंटों में हुआ ‘आउट ऑफ़ स्टॉक’
10) UP में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात… सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
11) देश ‘नीतिगत पंगुता’ से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बना है पिछले 12 वर्षों में : मोदी
12) शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के योगदान की सराहना की गयी और डाॅ राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि
13) राहुल की जातिगत जनगणना की मांग के समर्थन में कांग्रेस की देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
14) बाल विवाह निषेध की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित
15) पोलैंड में विदेश मंत्री जयशंकर ने दोहराया- रूसी तेल ख़रीद बंद करने से यूक्रेन युद्ध ख़त्म नहीं होगा
16) वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
17) पीएम आवास योजना ग्रामीण में 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य, 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश
18) यूएन ने दुनिया के जिस नए नक्शे को अपनाने के पक्ष में वोट दिया है उसमें भारत, चीन और अमेरिका अफ्रीका में समा सकते हैं.
19) महिला एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा!



