Uncategorized

#Delhi Building Collapse:Tricity times morning news bulletin 08 September 2026

Delhi Building Collapse: 'Greedy' For Rental Income, Owners Built Extra Floors

Tct

Tricity times morning news bulletin 08 September 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 08 सितम्बर, 2026 मंगलवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है |
भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है भौम प्रदोष व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

*2* वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम, रजिस्ट्रेशन खुलने के 1 घंटे में ही फुल हो गईं सीटें, आज गुजरात आएंगे मोदी

*3* डिफेंस सेक्टर में बड़ा कदम: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी; भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

*4* राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक: रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं; सेना को खुली छूट और संसाधन

*5* ‘MCD और DU भी जिम्मेदार, केवल PG मालिक पर ठीकरा फोड़ना ठीक नहीं’, सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली हाईकोर्ट

*6* पीजी हादसा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी

*7* दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के एक दिन बाद राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसों से पहले रोकथाम के ठोस कदम नहीं उठाए जाते और घटना के बाद जिम्मेदारी कुछ छोटे अधिकारियों पर डाल दी जाती है

*8* राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग सरकार से सवाल करते हैं, उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे अपमानजनक लेबल दिए जाते हैं, ताकि उन्हें शर्मिंदा और बदनाम कर चुप कराया जा सके।

*9* CJI बोले- मेरे रिटायर होने का इंतजार कर रहे, अरावली मामले पर रिपोर्ट देने के लिए 6 महीने की मांग ठुकराई; कहा- 30 नवंबर तक तैयार करें

*10* चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 अक्टूबर को नगांव लोकसभा और 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

*11* पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने की धीरेंद्र शास्त्री की अपील को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाला कोई धार्मिक व्यक्ति बंगाल के लोगों के खान-पान और पहनावे का फैसला नहीं कर सकता।

*12* धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवरात्रि के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के आसपास मांसाहारी भोजन न बेचने की अपील की है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल में नई बहस छिड़ गई है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने शास्त्री की टिप्पणी को उनकी निजी राय बताया है और कहा कि बंगाली अष्टमी पर पूरी और नवमी पर मटन खाते हैं। शास्त्री के बयान के बाद बंगाली हिंदुओं के बीच बहस छिड़ गई।

*13* बंगाल सरकार के विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ, विवाद होने पर सीएम शुभेंदु ने माफी मांग, कहा- भविष्य में सतर्क रहेंगे

*14* राजस्थान में पहली बार कोई मुख्यमंत्री नगर निकाय के चुनाव में रोड़ शो कर रहा है ऐसी क्या नौबत आ गई भाजपा सरकार को – अशोक गहलोत

*15* ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी, अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर–गांव में एक जैसे नियम

*16* दिल्‍ली, बिहार के बाद महाराष्‍ट्र में छात्रों का प्रदर्शन, MPSC में गड़बड़‍ियों की शिकायत, ड्रग इंस्‍पेक्‍टर भर्ती पेपर लीक पर भड़के उम्‍मीदवार

*17* कर्नाटक में टीचर्स नाम के आगे लिख सकेंगे ‘Tr’, सीएम शिवकुमार बोले- शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए फैसला लिया, राज्य में 4.5 लाख टीचर्स

*18* असम के गोवाहटी में पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियां भी काटीं; बॉडी कुत्तों को खिलाने वाला था, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई

*19* ठाणे में 17 साल का लड़का बिल्डिंग से कूदा, पसंदीदा इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिलने पर दुखी था, 12वीं में 95.7% नंबर थे

*20* दिवाली पर घर जाना बेहद महंगा, अभी से फुल हो गईं ट्रेनें; हवाई किराया दोगुना

*21* पाकिस्तानी सेना के वीडियो में भारतीय संसद पर हमला, एयरबेस-विमान तबाह करने का दावा; यूजर्स बोले– हकीकत में जीत नहीं पाए, इसलिए AI वीडियो बनाया

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button