HimachalChandigarhMandi/ Palampur/ Dharamshala

*केजरीवाल के रोड शो से ठीक 1 दिन पहले 22 अप्रैल को होगा जेपी नड्डा का कांगड़ा में रोड शो*

Bksood chief editor tct

भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल में अपनी प्रतिष्ठा की पताका फहराने के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं वह शिमला के बाद  अब 22 अप्रैल को कांगड़ा में नड्डा का दूसरा रोड शो कांगड़ा में करने जा रहे हैं, जो केजरीवाल के कांगड़ा में ही प्रस्तावित 23 अप्रैल के रोड शो से पहले होगा। हिमाचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी से छात्र राजनीति के रास्ते भाजपा का दामन थामने वाले नड्डा ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह पिछली धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं, मगर यहां के तत्कालीनखांचे में खुद को ढालने के बजाय वह मंत्री पद छोड़कर दिल्ली चले गए। वह मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने।

JP Nadda

विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद उनका नाम यहां के नए मुख्यमंत्री के रूप में भी उछला। परंतु मोदी सरकार ने उन्हें शायद केंद्र में उनकी अहम भूमिका पहले तय कर रही थी 5 राज्य में आती हुए चुनावों के बाद जेपी नड्डा के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा ने अपनी विजय पताका लहराई है अब उनके अपने गृह जिला में चुनाव आने वाले हैं इसलिए वह जोर- शोर से अपने गृह जिला में अपनी विजय पताका को फहराना चाहेंगे.

उधर पालमपुर में आज आम आदमी पार्टी ने सुलाह मंडल के कामगार संघ को आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवा दिया।

Arvind Kejriwal Chief Minister Delhi

आज आम आदमी पार्टी के समारोह में पंजाब में सुखबीर बादल को हराने वाले  एमएलए संदीप कम्बोज विशेष रूप से उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button