*मुम्बई में ,कांगड़ा हरिपुर की हिमाचली गर्ल प्रिया शक्तावत, की मम्मी का कांगड़ा में हुआ निधन। सत्या देवी ने जिस दिन अपने बेटे को जन्म दिया, उसी दिन उसी बेटे से मुखाग्नि प्राप्त की*
मुम्बई : राजीव तलवाड़ sunil sood
हिमाचली गर्ल प्रिया शक्तावत ने 20 तारीक को मुंबई अपने नए गाने का ( हिमाचल प्यारा )का पोस्टर रिलीज़ किया ही था कि उन्हें हरिपुर कांगड़ा से कॉल आ गया कि उनकी माता जी की तबियत बहुत खराब है और उन्हें बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में दाखिल करवाया गया है प्रिया ने अपना सारे कार्यक्रम रद्द करके तुरंत कांगड़ा का रुख किया परंतु जैसे ही वह उना के पास हिमाचल की बाउंड्री में पहुंचे उन्हें दुखद समाचार मिला कि माता श्रीमती सत्या देवी जी अब इस दुनिया में नहीं रही। समाचार सुनते ही प्रिया बेसुध हो गई तथा प्रिया का जैसे पूरा संसार ही लूट गया हो। कांगड़ा पहुंचकर बनाने अपनी माता के अंतिम दर्शन किए और उनके भाई राकेश ने अपनी माता जी को मुखाग्नि दी। श्रीमती सत्या देवी स्वर्गीय श्री दुर्गा दास जी की पत्नी थी, प्रकृति की विडंबना देखिए कि जिस दिन सत्या देवी जी ने अपने पुत्र को जन्म दिया था उसी दिन उन्होंने उसी पुत्र से मुखाग्नि प्राप्त की फरवरी की 22 तारीख को ही सत्य देवी के पुत्र राकेश का जन्म हुआ था औ रफरवरी 22 तारीख को ही पुत्र ने अपनी माता को मुखाग्नि दी।
स्वर्गीय श्रीमती सत्या देवी
जिस माँ ने 22 फरवरी के दिन अपने बेटे को जन्म दिया, उसी 22 फरवरी के दिन उसी बेटे से मुखाग्नि प्राप्त की इसे आप मां का सौभाग्य समझेंगे या बेटे का दुर्भाग्य