Thursday, September 28, 2023
Breaking news*हिमाचल ने तूफान में दिखाया अपना रंग जान-माल का भारी नुकसान दो...

*हिमाचल ने तूफान में दिखाया अपना रंग जान-माल का भारी नुकसान दो लोगों की हुई मौत*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

*हिमाचल ने तूफान में दिखाया अपना रंग जान-माल का भारी नुकसान दो लोगों की हुई मौत*

रविवार के दिन हिमाचल प्रदेश में आए तूफान से भारी नुकसान हुआ है वहीं पर तो लोगों की मौत हो गई इससे ना केवल जानमाल के नुकसान हुआ है बल्कि फसलों को भी काफी क्षति हुई है।

रविवार को चले अंधड़ से कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी नुकसान हुआ। कांगड़ा के डाढ़ में चलती कार पर पेड़ गिरने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। वहीं, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में दारट बगला में अंधड़ के बीच चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा होने पर चालक की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 70 मकान और 35 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

कांगड़ा जिले के डाढ गांव में तूफान से चलती कार पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 49 वर्षीय बलदेव कुमार पुत्र ईश्वर दास व महेश ठाकुर शनिवार रात करीब नौ बजे श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में आरती सुनने के बाद घर जा रहे थे। तूफान चलने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ के पास कार पर पेड़ गिर गया। इससे बलदेव कुमार व महेश ठाकुर घायल हो गये।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article