Thursday, September 21, 2023
देशMorning news*Tricity times morning news bulletin 05 June 2023*

*Tricity times morning news bulletin 05 June 2023*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

Tricity times morning news bulletin 05 June 2023

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 05 जून, 2023 सोमवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है |आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, ज्येष्ठ

संकलन : नवल किशोर शर्मा

TCT प्रादेशिक समाचार

1) हिमाचल प्रदेश में बागवानों पर मौसम का कहर : शिमला में गत तीन जून की असमय ओलावृष्टि से फलों सब्जियों की फसलें तबाह, प्रदेश में दोबारा पांच दिन मौसम खराब रहने के आसार !

2) हम बनाएंगे प्रदेश को आत्मनिर्भर
सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार ! कोशिश है कि बनाएं एक स्थाई उपार्जन ढांचा

3) कांगड़ा, धरोहर गांव गरली परागपुर में 7 जून को लगेगा रोजगार मेला, आईटीसी लिमिटेड करेगा भर्ती

4) छोटा भंगाल : दुर्गम घाटी चौहार घाटी और छोटा भंगाल में नगदी फसल लहसुन तैयार है, लेकिन किसान खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार बारिश के कारण किसान खेतों से लहसुन की फसल को निकालने में लेट हो गए हैं। अभी तक 70 रुपये तक प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं।

5) परिवार संग घूमने आए एक पर्यटक की सैंज के धारा गांव में पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत

मृतक पर्यटक रोहित ठाकुर(46) पुत्र किशोर चंद निवासी जीवनगढ़ विकासनगर अपने परिवार सहित कुल्लू मनाली घूमने आया हुआ था। गांव धारा में पर्यटकों की गाड़ी कीचड़ में फंस गई।

गाड़ी को निकालने की कोशिश के दौरान अभागे युवक का पांव फिसल गया और वह एक गहरे ढांक से नीचे जा गिरा !

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article