Tuesday, September 26, 2023
Mandi /Chamba /Kangra*पार्टी के हर कार्यकर्ता का मान सम्मान मेरी प्रथम जिम्मेदारी - देवेंद्र...

*पार्टी के हर कार्यकर्ता का मान सम्मान मेरी प्रथम जिम्मेदारी – देवेंद्र राणा।*

Must read

1 Tct
*पार्टी के हर कार्यकर्ता का मान सम्मान मेरी प्रथम जिम्मेदारी – देवेंद्र राणा।*
Tct chief editor

पंचरुखी नवल किशोर::

पार्टी के हर कार्यकर्ता का मान सम्मान मेरी प्रथम जिम्मेदारी – देवेंद्र राणा।*

उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पंचरुखी जोन ( होटल पीक बाउंड पंचरुखी ) में उनके लिए रखे गए स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को अध्यक्ष जैसे प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी श्री विपिन परमार जी, प्रदेश महामंत्री श्री त्रिलोक कपूर जी और जयसिंहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री रवि धीमान जी का आभार व्यक्त किया।
देवेंद्र राणा ने कहा कि जिस जिम्मेदारी के लिए मुझे पार्टी ने चुना है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी कि पार्टी के पन्ना प्रमुख से लेकर त्रिदेव और हर कार्यकर्ता को मान सम्मान देकर पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने का कार्य करूंगा। उन्होंने स्वागत में आए सभी कार्यकर्ताओं को नमन करके उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष श्री कुलवंत राणा और श्री महेंद्र डडवाल जी को भी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
पूर्व में रहे दोनों मंडल अध्यक्षों ने नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र राणा को शाल व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया और उनसे आग्रह किया कि देवेंद्र राणा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके इकट्ठा चलाने का प्रयास करें, न कि किसी विशेष गुट को।
इस अवसर पर पार्टी के सैंकड़ों पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए ढोल और नगाड़ों के साथ नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article