Thursday, December 7, 2023
देश*संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर द्वारा चंद्रयान दिन की सफलता पर मनाया गया...

*संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर द्वारा चंद्रयान दिन की सफलता पर मनाया गया जश्न*

Must read

1 Tct

संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर द्वारा चंद्रयान दिन की सफलता पर मनाया गया जश्न

Tct chief editor

पालमपुर संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में आज चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग के अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया, भारत माता की जय के नारे लगाए गए, और पटाखे फोड़े गए ।
पालमपुर के गोविंद चौक पर सब व्यापारी इकट्ठे हुए और पटाखे फोड़ कर तिरंगा लहरा कर सफलता पर खुशी जाहिर की गई संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान संजीव सोनी ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है तथा मोदी सरकार के अथक प्रयासों तथा इसरो के वैज्ञानिकों की दिन-रात की अथक मेहनत का परिणाम है ।मोदी के प्रोत्साहन और उनके सहयोग से इसरो के वैज्ञानिक उत्साह से भरपूर थे तथा पिछली बार के असफलता से वह निराश नहीं हुऐ, बल्कि शासन की ओर से मिले प्रोत्साहन और सहयोग से वह इस अभियान में बड़ी तन्मयता से जुट गए और अंतत उन्हें आज यह सफलता प्राप्त हो गई ,जिसके लिए इसरो के सभी साइंटिस्ट और केंद्र की मोदी सरकार बधाई के पात्र है। व्यापारियों ने एक दूसरे को जलेबियां खिलाकर बधाई दी तथा खुशी मनाई।
Tricity Times की तरफ से भी सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article