Thursday, December 7, 2023
Mandi /Chamba /Kangra*कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक सरयाल ने संभाला साईं विश्वविद्यालय...

*कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक सरयाल ने संभाला साईं विश्वविद्यालय के कुलपति की कमान*

Must read

1 Tct

*कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक सरयाल ने संभाला साईं विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार*

Tct chief editor

प्रोफेसर अशोक कुमार सरयाल ने 15 सितम्बर, 2023 शुक्रबार को श्री साई विश्वविद्यालय, पालमपुर कुलपति का पदभार ग्रहण किया। इस अबसर पर उनका स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर एस. के. पुंज ने कहा प्रोफेसर सरयाल का श्री साई विश्वविद्यलाय, पालमपुर में आवगमन संस्था तथा समस्त छात्र एवं प्राध्यापाक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। प्रोफेसर सरयाल उच्च कोटि के शिक्षक, वैज्ञानिक एवं प्रशाशक रहे है । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से गोल्ड मेडल्स प्रोफसर सरयाल का 35 से अधिक वर्षों का अनुभव विश्वविद्यालय को उंचाईओं पर पहुँचाने में सहायक होगा। प्रोफसर सरयाल चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यलय, पालमपुर में 2016 से 2020 तक कुलपति के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनके चार वर्षों के कार्यकाल में कृषि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर की रैंकिंग में 23वे स्थान से छलांग लगाकर 11वां स्थान प्राप्त किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राजयपाल ने विश्वविद्यालय में उच्च कोटि की सेवाएं देने के लिए प्रशंशा पत्र से भी सम्मानित किया है । तत्पश्चात प्रोफ सरयाल हरियाणा सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में वतौर कृषि विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें वेहतरीन शिक्षा के लिए अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा पोषित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, शि हिसार के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरष्कार के साथ राष्ट्रिय और अन्तराष्ट्रीय स्तर के कुल 28 पुरष्कार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा श्री साई यो विश्वविद्यालय, पालमपुर के विद्यार्थियों की नेतृ गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा के साथ साथ म उनके उज्वल भविष्य को संवारने की अपनी पद प्रथमिकता रहेगी।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article