Golok:*आज नित्यानंद प्रभु जी का पादुर्भाव दिवस है*
आज नित्यानंद प्रभु जी का पादुर्भाव दिवस है
हरि हरि बोल 🙏🙏
आज नित्यानंद प्रभु जी का पादुर्भाव दिवस है आज हम उनके बारे में पढ़ते हैं 👇👇👇👇
नित्यानंद जी का जन्म मुकुंद पंडित और उनकी पत्नी पद्मावती के यहां १४७४ के लगभग वर्तमान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एकचक्र या चाका नामक छोटे से ग्राम में हुआ था। नित्यानंद बलराम के अवतार माने जाते हैं। बाल्यकाल में यह अन्य बालकों को लेकर कृष्णलीला तथा रामलीला किया करते थे और स्वयं सब बालकों को कुल भूमिका बतलाते थे। इससे सभा को आश्चर्य होता था कि इस बालक ने यह सारी कथा कैसे जानी। विद्याध्ययन में भी यह अति तीव्र थे और इन्हें ‘न्यायचूड़ामणि’ की पदवी मिली।
यह जन्म से ही विरक्त थे। जब ये १२ वर्ष के ही थे माध्व संप्रदाय के एक आचार्य लक्ष्मीपति इनके गृह पर पधारे तथा इनके माता पिता से इस बालक का माँगकर अपने साथ लिवा गए। मार्ग में उक्त संन्यासी ने इन्हें दीक्षा मंत्र दिया और इन्हें सारे देश में यात्रा करने का आदेश देकर स्वयं अंतर्हित हो गए। नित्यानंद ने कृष्णकीर्तन करते हुए २० वर्षों तक समग्र भारत की यात्राएँ कीं जब श्रीगौरांग का नवद्वीप में प्रकाश हुआ, यह भी संवत् १५६५ में नवद्वीप चले आए। यहाँ नित्यानंद तथा श्री गौरांग दोनों नृत्य कीर्तन कर भक्ति का प्रचार करने लगे। गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय के अनुसार पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु परब्रह्म परमात्मा है तथा श्री नित्यानंद प्रभु अनादि मूल गुरुतत्व ,अक्षर,ब्रह्म है । नित्यानन्द प्रभु के विषय मे श्री चैतन्य महाप्रभु कहा करते थे कि ‘ये नित्यानंद हमारे सबसे उत्तम भक्त हैं। श्री नित्यानंद प्रभु हमसे अभिन्न है। एक समय चैतन्य महाप्रभु ने रूप गोस्वामी से कहा था कि नित्यानंद के बिना हमारी कृपा प्राप्त करना असंभव है मैं पूर्णतः श्री नित्यानंद के अधीन हुं। नित्यानंद प्रभु की महिमा जानकर वीरभद्र गोस्वामी ने उनको श्री चैतन्य महाप्रभु के सर्वोच्च भक्त तथा श्री चैतन्य महाप्रभु नित्यानंद प्रभु द्वारा प्रकट है ऐसा प्रतिपादन किया था। जब सब भक्त संकीर्तन के लिए एकत्रित हुए थे तब चैतन्य महाप्रभु ने कहा था
श्रीनित्यानंदप्रभु ही मूलब्रह्मगुरुतत्व है
श्रीमहाप्रभु जी के शब्दों में- मेरे ये नित्यानंद मेरे रहना का धाम, अक्षरब्रह्म रूप,सभी पार्षदों के आश्रय स्थान है
श्री नित्यानंद प्रभु हमारे उत्तम भक्त है । हे रूप आप नित्यानंद प्रभु के पास जाओ वो हमारे रहने का धाम है।वह अनादि मूल गुरुतत्व है । ये निताई हमारे सबसे प्रिय है।मैं तो नित्यानंद प्रभु के आधीन हु। नित्यानंद प्रभु की महानता तो देव भी नही जान सकते।इतने ये महान है। हम जैसा बस नित्यानंद है दूसरा कोई नही। मेरे प्रिय नित्यानंद मैं तुमसे सबसे अधिक स्नेह करता हु
ऐसे वचन स्वयं पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने श्री नित्यानंद प्रभु की महिमा का गान करते हुए अपने निजी पार्षदों से कहे है ।
इनका नृत्य कीर्तन देखकर जनता मुग्ध हो जाती तथा ‘जै निताई-गौर’ कहती। नित्यानन्द के सन्यास ग्रहण करने का उल्लेख कहीं नहीं मिलता पर यह जो दंड कमंडलु यात्राओं में साथ रखते थे उसे यही कहकर तोड़ फेंका कि हम अब पूर्णकाम हो गए। यह वैष्णव संन्यासी थे। नवद्वीप में ही इन्होंने दो दुष्ट ब्राह्मणों जगाई-मधाई का उद्धार किया, जो वहाँ के अत्याचारी कोतवाल थे। जब श्री गौरांग ने सन्यास ले लिया वह उनके साथ शांतिपुर होते जगन्नाथ जी गए। कुछ दिनों बाद श्री गौरांग ने इन्हें गृहस्थ धर्म पालन करने तथा बंगाल में कृष्णभक्ति का प्रचार करने का आदेश दिया। यह गौड़ देश लौट आए। अंबिका नगर के सूर्यनाथ पंडित की दो पुत्रियों वसुधा देवी तथा जाह्नवी देवी से इन्होंने विवाह किया। इसके अनंतर खंडदह ग्राम में आकर बस गए और श्री श्यामसुंदर की सेवा स्थापित की। श्री गौरांग के अप्रकट होने के पश्चात् वसुधा देवी से एक पुत्र वीरचंद्र हुए जो बड़े प्रभावशाली हुए। संवत् १५९९ में नित्यानंद का तिरोधान हुआ औैर उनकी पत्नी जाह्नवी देवी तथा वीरचंद्र प्रभु ने बंगाल के वैष्णवों का नेतृत्व ग्रहण किया।
🌹🌹हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🌹🌹