देश
भाजपा नेता विनय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मिश्रा से धर्मशाला में की भेंट
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आपका स्वागत अभिनंदन
आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी से भाजपा नेता विनय शर्मा धर्मशाला में भेंट हुई ।
धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी से विनय शर्मा की यह भेंट बेहद महत्वपूर्ण रही। हिमाचल प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आगमन और उनसे सीधा संवाद राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से काफी मायने रखता है।
विनय शर्मा ने डॉ. त्रिवेदी का हिमाचल आगमन पर स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हिमाचल प्रदेश जैसे रणनीतिक और संवेदनशील राज्य में राष्ट्रीय नेतृत्व का लगातार आगमन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विकास एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में भी सहायक सिद्ध होता है। हाल के दिनों में धर्मशाला में डॉ. त्रिवेदी की उपस्थिति और संवाद कार्यक्रमों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है।



