Mandi /Chamba /Kangra

*असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस की बैठक में जिला अध्यक्ष नीतेश सूद ने लिया भाग*

1 Tct
Tct chief editor

*असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस की बैठक में जिला अध्यक्ष नीतेश सूद ने लिया भाग*

असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस की बैठक विधानसभा नगरोटा बगवां में आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष नितेश सूद ने भाग लिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष  रंजीत कुमार  भी उपस्थित रहे , मीटिंग में विकास पुरुष जी. एस. बाली जी के कामों के बारे में चर्चा की और नगरोटा बगवां विधानसभा की उपलब्धियां गिनाई। जिला कांगड़ा के मीडिया कोऑर्डिनेटर इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने विभिन्न ब्लॉक से आए पदाधिकारी मनरेगा में कार्य करने वाली महिलाएं व पुरुष और अन्य क्षेत्रों के कामगारों ने भाग लिया। बैठक में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों की समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया और श्रमिकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का हल शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर करवाया जाएगा। 

इंजीनियर अवस्थी ने जिला कांगड़ा के ब्लॉक स्तर पर मीडिया टीम का गठन किया और सब से अनुरोध किया कि आज सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए अधिक से अधिक सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं और किसी भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो उसकी तुरंत मदद की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button