HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#Sonam Bajwa backs Raghav Chadha:Tricity times morning news bulletin 06 April 2026

Raghav Chadha gets support from Sonam Bajwa after being dropped by AAP as Rajya Sabha deputy leader

Tct

Tricity times morning news bulletin 06 April 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 06 अप्रैल, 2026 सोमवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है |बैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* ईरान बोला- अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार, हमें हराने का सपना दलदल बन चुका है, जिसमें अमेरिका फंसता जा रहा

*2* ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट, 36 घंटे में दुश्मन के बीच से बचाया, ट्रम्प बोले- यह इतिहास का सबसे साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

*3* करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, पायलट के बचाए जाने पर ईरान का पलटवार

*4* केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि उनकी पार्टी मुसलमानों के नहीं, घुसपैठियों के खिलाफ है। इसी के साथ उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी जताया।

*5* गडकरी ने कहा कि पार्टी की रणनीति का मुख्य आधार विकास और सुशासन है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में करीब पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से बड़ी संख्या में काम पूरे हो चुके हैं और कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। गडकरी के मुताबिक सड़क, राजमार्ग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े ये प्रोजेक्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने, व्यापार बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए हैं।

*6* लोकसभा-विधानसभा सीटों की बढ़ोतरी पर रार: ‘केवल ध्यान भटकाने की चाल’; कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

*7* Strait of Hormuz से सीधा निकल रहा भारतीय जहाज, LPG लेकर Green Asha भारत के लिए रवाना

*8* राहुल बोले- असम CM भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, नफरत फैलाते हैं, माफी मांगें तो भी बख्शे नहीं जाएंगे

*9* असम की रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं

*10* चुनावी रेवड़ियों से राज्यों का कर्ज बढ़ रहा, लाड़ली बहना के कारण MP का कर्ज रेड लाइन में, महाराष्ट्र में राशन किट योजना बंद

*11* पश्चिम एशिया में तनाव से टूरिज्म प्रभावित, नेपाल और मालदीव समेत अन्य देशों के पर्यटन में आई गिरावट

*12* पश्चिम एशिया संकट के चलते फिलहाल पूरी दुनिया का ध्यान यूक्रेन युद्ध से हट चुका है और इससे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके शहरों पर रूस के हमले हो रहे हैं और इसके बावजूद उन्हें अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम नहीं मिल पा रहा है।

*13* IPL में SRH vs LSG, लखनऊ ने टॉस जीता, हैदराबाद पहले बैटिंग करेगी; जायंट्स ने 6 में से 4 मैच जीते

*14* देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट।

 

 

Ad.
New Nanda Jewellers Palampur
Ad.Rotary Eye Hospital
Ad

    Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button