Tuesday, October 3, 2023
Mandi /Chamba /Kangra*कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र जुड़ेगें पर्यटन से: रघुवीर सिंह बाली*

*कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र जुड़ेगें पर्यटन से: रघुवीर सिंह बाली*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र जुड़ेगें पर्यटन से: रघुवीर सिंह बाली

पर्यटन विभाग व निगम करेगा समझौता ज्ञापन
क्षेत्रीय किसान मेले में किया कृषि पर्यावरण पर्यटन प्रदर्शनी का उदघाटन
विशेष कृषि उत्पादों के आधार पर क्षेत्रों को चिन्हित किए जाने की आवश्यकता: कुलपति एच के चौधरी
पालमपुर,13 जून।  चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में क्षेत्रीय किसान मेले के दूसरे दिन पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने कृषि पर्यावरण पर्यटन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय समझौता ज्ञापन का तैयार करवाए। श्री बाली ने कुलपति को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बंद पड़ी परंपरा को पुनः आरंभ करते हुए दस वर्षों के बाद इस तरह के किसान मेले का आयोजन किया।
रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्पादों के प्रचार की आवश्यकता है और पर्यटन निगम इसमें अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि मेले में जो कुछ विभिन्न विभागों ने प्रदर्शित किया है वह किसानों के गांव व घरों तक भी पहुंचना चाहिए। ऐसा होने से यह तकनीकें सही मायने में किसानों के बीच पहुंचेगी और उनके जीवन में सुधार करते हुए उनकी आमदन को बढ़ाऐगी।  
कुलपति प्रो एच के चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों की शक्ति को पहचान कर उनकी मदद की जाए तो वह बुलंदी पर पहुंच सकता है। विश्वविद्यालय ने किसानों के सामर्थ्य को पहचान कर उनकी मदद की तो उन्होंने पद्मश्री, जगजीवन राम, अंतोदय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार प्राप्त किए। प्रो  चौधरी  ने कहा कि प्रदेश के क्षेत्रों व घाटियों को वहां पैदा होने वाले विशेष कृषि उत्पादों के आधार पर चिन्हित किए जाने की आवश्यकता है। इससे कृषि पर्यावरण पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।  
प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर नवीन कुमार ने क्षेत्रीय किसान मेले के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह बाली व अन्य अतिथियों ने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। क्षेत्रीय मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद अपने उत्पादों को लाने वाले किसानों का सम्मानित किया।
ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा के अध्यक्ष मान सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज दुसेजा व प्रताप रियार्ड , रविन्द्र बिट्टू, नीतीश सूद ,ब्लाक समिति की अध्यक्ष अंजना कुमारी, रूमा कौंडल, कुल सचिव डाक्टर मधु चौधरी, निदेशक अनुसंधान डाक्टर एस पी दीक्षित, प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर नवीन कुमार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर डी के वत्स, डाक्टर आर कुमार व विश्वविद्यालय के अन्य संविधिक अधिकारी व विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

क्षेत्रीय किसान मेले में दूसरे दिन विद्यार्थियों और कर्मियों ने मचाया धमाल

गीतों और नाच ने किया दर्शकों का मनोरंजन 

पालमपुर, 13 जून। चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किसानों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, कर्मियों का भरपूर मनोरंजन किया। 

प्रसार शिक्षा निदेशालय के संजय ठाकुर ने ” माये नी मेरिये शिमले दी ,राहें”, आधार भूत विज्ञान महाविद्यालय के विमल मौर्य ने “चांद सिफारिश जो करता हमारी”, कृषि महाविद्यालय की छात्रा आरुषि ने, ” इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा”, पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय  की छात्रा वैशाली ने ” अजीब दास्तां है यह ” को प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों आरुषि, मानसी ,आयुष व निमेष ने नाचो नाचो पर पंडाल में बैठे लोगों को झूमा दिया।

इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर एस के उपाध्याय और युवा वैज्ञानिक   सुमन सांजटा ने मंच संचालित किया।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article