Tuesday, October 3, 2023
देश*हिमाचल प्रदेश के हर्षिल ने कलयारी पट्टू खेल में रचा इतिहास जीता...

*हिमाचल प्रदेश के हर्षिल ने कलयारी पट्टू खेल में रचा इतिहास जीता कांस्य पदक*

Must read

1 Tct
हिमाचल प्रदेश के हर्षिल ने कलयारी पट्टू खेल में रचा इतिहास जीता कांस्य पदक
Tct chief editor

कलयारी पट्टू मार्शल आर्ट खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त को केरल में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल से हर्षिल और ऐश्वर्या ने हिस्सा लिया। वहीं हिमाचल के पालमपुर के हर्षिल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम कर एक इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि आज तक के इतिहास में हिंमाचल को इस गेम्स में कोई मेडल नहीं मिला था लेकिन हर्षिल ने केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है और हिमाचल का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि इससे पहले हर्षिल ने 2021 में पंचरकूला में खेलो इंडिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया और साल 2022 में मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया में भाग लेकर अच्छा प्रर्दशन किया था। जिसके बाद उन्होने राष्ट्रीय स्तरीय खेल में अपना स्थान पक्का किया था। वहीं संस्था के अध्यक्ष अनुपम मैहरा ने बधाई दी है और कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 25 राज्य के खिलाडियों ने हिस्सा लिया था जिसमें हर्षिल से बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article