Breaking newsदेश

Sam pitroda :- *मरने_के_बाद_आधी_सम्पति_हो_सरकार_की*

1 Tct

26 अप्रैल 2024- (#मरने_के_बाद_आधी_सम्पति_हो_सरकार_की)–

Tct chief editor

यह बात कांग्रेस नेता एवं ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने कही है। उन्होने यह मांग करते हुए कहा कि अमरिका की तर्ज पर भारत में मरने के बाद आधी सम्पति सरकार की होनी चाहिए। स्मरण रहे कभी स्वर्गीय राजीव गांधी के आई.टी सलाहकार रहे सैम पित्रोदा कांग्रेस के नीति निर्धारको मे से एक है। मेरी समझ मे वह अधिकतर समय विदेशों मे रहते है इसलिए शायद वह भारतीय समाज की मानसिकता से परिचित नहीं है। हम सब जानते है कि हम सब भारतीय पाई – पाई बचा कर अपनी आने वाली पीढीयों को सौंप कर अगली यात्रा पर जाना चाहते है। जैसे ही सैम पित्रोदा ने विरासत कर को लेकर अपनी राय रखी तो देश की राजनीति गरमा गई।

जैसे ही कांग्रेस नेता का बयान आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी विरासत कर लगाकर लोगो और उनके बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि पित्रोदा के ब्यान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। यह उनके व्यक्तिगत विचार है। भले कांग्रेस उनके बयान से पूरी तरह से पल्ला झाड रही है, लेकिन फिर भी अगर सोशल नेटवर्किंग या मीडिया रिपोर्ट का अवलोकन किया जाए तो समझ आता है कि इस बयान को कांग्रेस का ही बयान माना जा रहा है। आम चुनाव के समय इस प्रकार के बयान पार्टी का नुकसान कर सकते है। कथन है जब बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। पित्रोदा की बात भी निकली और इसका कुछ नुकसान तो उनकी पार्टी को जरूर होगा।

Mohinder Nath Sofat Ex.Minister HP Govt.

#आज_इतना_ही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button