HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

*पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने नगर निगम पालमपुर के भाजपा प्रत्याशियों को दिया जीत का ‘विजय मंत्र’*

Tct

Palampur Tricity Times news*

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने नगर निगम पालमपुर के भाजपा प्रत्याशियों को दिया जीत का ‘विजय मंत्र’*

Tct ,bksood, chief editor

​पालमपुर नगर निगम पालमपुर के चुनावों हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियों को धार दे दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की।

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में पहुंचे इन प्रत्याशियों को शांता कुमार ने अपना आशीर्वाद दिया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

*इस अवसर पर शांता कुमार ने कहा की आज मैं अपने सामने भविष्य की नगर निगम देख रहा हूँ।*

इस विशेष अवसर पर शांता कुमार भावुक और आत्मविश्वास से भरे नजर आए उन्होंने कहा आज मैं अपने सामने केवल प्रत्याशी नहीं बल्कि पालमपुर नगर निगम के आने वाले पार्षदों को बैठा देख रहा हूं जन-कसौटी पर यह सभी 15 प्रत्याशी खरे उतरेंगे और भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।

शांता कुमार ने इस बात की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान का विषय है कि भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरने के बाद मेरे निवास पर आकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया है।

​शांता कुमार ने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की बारीकियां समझाते हुए उन्होंने प्रत्याशियों से आह्वान किया है कि चुनाव को पूरी गंभीरता और चुनाव की तरह ही लड़ें और हर मतदाता तक पहुंचना अनिवार्य है।

​ उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां भाजपा जीत रही है, तो पालमपुर में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

​ उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने आपसी सहमति से योग्य और जनता के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट देकर बिना शोर मचाए पहला चुनौती पूर्ण पड़ाव शानदार तरीके से पूरा कर लिया है ।

शांता कुमार ने कहा की यह सभी प्रत्याशी पालमपुर की समस्याओं को बखूबी समझते हैं और विकास के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।

उन्होंने पालमपुर नगर निगम में महिलाओं को संवैधानिक आरक्षण से भी ज्यादा लगभग 75% सीटों पर महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने पर पार्टी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए अत्यंत खुशी जाहिर की

​भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से प्रत्याशियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।

भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने विश्वास दिलाया कि पालमपुर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेगा और शानदार बहुमत के साथ इस बार भाजपा की नगर निगम बनेगी।

इस अवसर पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा लीगल सेल सह संयोजक अरविंद शर्मा सहित भाजपा के वार्ड चुनाव प्रभारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button