HimachalHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

#SaintPaul:*सेंट पॉल विद्यालय पालमपुर ने अपने बार्षिक परिणामों में झटके कई स्थान।*

Tct

सेंट पॉल विद्यालय पालमपुर ने अपने बार्षिक परिणामों में झटके कई स्थान।

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर के सेंट पॉल विधालय में बारहवी कक्षा के बार्षिक परिणामों ने लगातार कई बर्षों से अंको की सूची को सर्वश्रेष्ठ पायदानों में अपना स्थान बनाया है। तथा आज भी इसी क्रम को नियमित रूप से बरकरार रखा है। बारहवी कक्षा को परिणाम चार संकायों में मेडिकल, नॉन मेडिकल, वाणिज्य संकाय व कला संकाय में अच्छा परिणाम दिया। कला संकाय की छात्रा शिवानी चौहान ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान झटका इसी क्रम में भावमन्यू नाग ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा तथा स्वाति शर्मा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीया स्थान झटका। साथ ही विज्ञान संकाय में मिनाक्षी ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम तथा सेजल ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा, मोहम्मद उवेश ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान झटका। इसी संदर्भ में वाणिज्य संकाय भी पीछे नही रहा उसने भी अपने रिकाडो को कायम रखा। वाणिज्य संकाय में अंशुल ठाकुर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम तथा आरूषी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा प्राप्त किया। बारहवी कक्षा के सभी 98 छात्रों ने परीक्षा में उतीर्ण हुए। उसमें 64 मैरिट निकाली। तथा सभी विषयो में जैसे कि शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के प्रयासों से 4 छात्रों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए कम्प्यूटर में 100 में से 99 अंक, भौतिक विज्ञान में 100 में 98 अंक, जैविक विज्ञान में 100 मे से 99 अंक, तथा आर्थिक शास्त्र में भी 100 में 99 अंक, अर्थशास्त्र में भी 100 में से 99 अंक, और सभी विषयों में सम्मानित अंको की सूची को एक नया मुकाम दिया। सभी छात्रों की मेहनत के पीछे हमारे अनुभवी शिक्षकों तथा सबसे बडे विधालय के कर्णधार प्रधानाचार्य द्वारा इस मुकावले में अपनी प्रतिभागी से बोर्ड के परिक्षा परिणामों में श्रेष्ठता बनाने का श्रेय जाता है। आज के परिणाम छात्रों के अभिभावकों तथा शिक्षक गणों के हर्षोल्लास का है। अंत मे विधालय के प्रधानाचार्य महोदय ने सभी को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा डाईसिस ऑफ अमृतसर के चैयरमैन व विश्प द राइट रेवरेंड मनोज चरण जी ने सभी को वधाई दी तथा सभी शिक्षकगणों को वधाई देते हुए भविष्य में इसी क्रम को वरकरार रखना। इसके लिए प्रेरित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button