#Fire incident :Tricity times afternoon news bulletin 03 May 2026
9 Killed After Suspected AC Blast Sparks Fire At Delhi Residential Building


Tricity times afternoon news bulletin 03 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स अपराह्न समाचार
आज 03 मई, 2026 रविवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* चुनाव आयोग ने 21 मई को बंगाल की फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान का दिया आदेश, 24 मई को आएंगे नतीजे
*2* बंगाल- 15 बूथ पर दोबारा वोटिंग खत्म, लगभग 87% मतदान, साउथ 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प; ममता बोलीं- 200+ सीट जीतेंगे
*3* ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC, काउंटिंग एजेंटों को दिया डटे रहने का निर्देश
*4* देश की आत्मा आदिवासियों ने सुरक्षित रखी’: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- सेवा उपकार नहीं, हमारा धर्म है
*5* वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर बात करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि वर्तमान दुनिया संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में भारत एक स्थिर शक्ति के रूप में उभर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को न केवल अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि दुनिया की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।
*6* होर्मुज से अच्छी खबर; सर्व शक्ति जहाज ने पार कर लिया स्ट्रेट, ला रहा 45 हजार टन एलपीजी
*7* भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो से दस मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर हैं। जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो भी ‘कैरिबियन समुदाय’ के सदस्य देश हैं। यह यात्रा 2 मई से शुरू होगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कैरेबियाई क्षेत्र के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना है।
*8* रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री ने सैनिकों के शौर्य, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि और स्वयं से पहले सेवा का उनका सिद्धांत प्राचीन काल से लेकर ऑपरेशन सिंदूर जैसे समकालीन अभियानों तक भारत की सैन्य परंपराओं का आधार रहा है
*9* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं की वीरता सिर्फ युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, भूकंप और सुनामी जैसी आपदा में भी सेना मदद के लिए तुरंत पहुंचती है
*10* ED की 2025-26 में सबसे ज्यादा 2,892 रेड, गिरफ्तारी में 27% की कमी आई, ₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच, ₹32 हजार करोड़ लौटाए
*11* छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल; कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय हादसा
*12* धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत, कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा
*13* डीके शिवकुमार की CM बनने की आकांक्षा स्वाभाविक’: गृह मंत्री परमेश्वर बोले- आलाकमान ही करेगा अंतिम फैसला
*14* जांच के बिना ही 70 लाख किलो से अधिक घी खरीदा, तिरुपति लड्डू विवाद पर आयोग की रिपोर्ट
*15* ईरान बोला-अमेरिका की हर गलत हरकत का कड़ा जवाब देंगे, वो किसी समझौते को नहीं मानता, उसके वादे दिखावटी होते हैं
*16* उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरेगा 3 मई से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम बदलने लगेगा। तीन मई से सात मई के बीच अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है
*17* दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वोत्तर तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और चमक व गरज के साथ बरसात के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं
*18* IPL- चेन्नई ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया, कप्तान गायकवाड और कार्तिक शर्मा ने फिफ्टी लगाई, अंशुल कम्बोज को 3 विकेट




