Breaking newsHimachalHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#Neet:Tricity times morning news bulletin 18 May 2026

Tct

Tricity times morning news bulletin 18 May 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 मई, 2026 सोमवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि हैज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है सोमवार व्रत तथा रोहिणी व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* नीदरलैंड्स से स्वीडन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, द्विपक्षीय व्यापार पर होगी चर्चा

*2* नीदरलैंड से 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज भारत आएंगे, मोदी की मौजूदगी में समझौता; टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप बनाने वाली डच कंपनी में भी डील

*3* त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी, गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित

*4* संयुक्त राष्ट्र में भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। भारत ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक क्रू मेंबर्स की जान खतरे में डालना और समुद्री रास्तों की आवाजाही में रुकावट पैदा करना पूरी तरह अस्वीकार्य है

*5* अमित शाह का बड़ा बयान: कहा-सेवा क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गुजरात, बंगलूरू जैसे टेक हब से होगी सीधी टक्कर

*6* एक देश-एक चुनाव: प्रस्ताव पर NDA के घटक दल ने रखी यह मांग; ECI को शक्ति देने वाले प्रावधान में भी हो परिवर्तन

*7* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर अब कुल जजों की संख्या 38 होगी। इस फैसले का उद्देश्य लंबित मामलों को तेजी से निपटाना और देश की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करना है।

*8* दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम , इधर बढ़े CNG के दाम, उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला, बता दिया ‘इन्फ्लेशन मैन’

*9* सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए न्यायिक आयोग बनाने की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में उन्हें कर्मचारी घोषित करने और सम्मानजनक वेतन देने की मांग की गई है

*10* NEET पेपर लीक केस में 9वां आरोपी कोर्ट में पेश, बॉटनी टीचर मंधारे 14 दिन की CBI कस्टडी में; नांदेड़ में कदम के फ्लैट पर छापा

*11* होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा, 20 हजार टन गैस लेकर आया; जंग के बाद अब तक 15 भारतीय जहाज निकले

*12* गोमूत्र से भोजशाला की शुद्धि, गर्भगृह में अखंड ज्योत स्थापित, ASI की नई गाइडलाइन के बाद पहली बार मां वाग्देवी की आराधना

*13* UP: लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

*14* सालों तक गैंगरेप फिर ब्लैकमेल: जोधपुर में दो बहनों ने तंग आकर किया सुसाइड, बड़ी ने लगाई फांसी तो छोटी ने खाया जहर

*15* Vodafone Idea के लिए संजीवनी बनी AGR राहत: Q4 में 51,970 करोड़ का प्रॉफिट, 6 साल में पहली बार मुनाफा

*16* IPL में आज बेंगलुरु Vs पंजाब, धर्मशाला में बेंगलुरु को 15 साल से हरा नहीं पाया पंजाब; कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाया

*17* IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान, दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

*18* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बनाई गई तस्वीर साझा की, जिसमें वह ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ कैप पहनकर अमेरिकी नौसेना के एक एडमिरल के साथ युद्धपोत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं

*19* इसके साथ ट्रंप ने लिखा, ‘यह तूफान से पहले की शांति थी’। ट्रंप के इस संदेश को सीधे तौर पर ईरान के लिए चेतावनी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ फिर से हवाई हमले शुरू करने के विकल्प पर चर्चा कर रहा है।

*20* कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर, WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button